दिवाली का त्योहार खुशियों, रोशनी और पटाखे जलाने का होता है. इस दौरान घर की डेकोरेशन से लेकर पूजा-पाठ तक हर चीज का खास ध्यान रखा जाता है. लेकिन दिवाली के बाद घर की सफाई करना किसी चुनौती से कम नहीं होता. पटाखों से निकलने वाला धुआं, धूल और कालिख घर की दीवारों, खिड़कियों, दरवाजों और फर्श पर जम जाती है. इससे घर गंदा दिखने लगता है. ऐसे में जरूरी है कि सफाई करते समय सही तरीकों को अपनाया जाए, ताकि घर की गंदगी और कालिख आसानी से साफ हो सके. आइए जानते हैं दिवाली के बाद घर की सफाई करने के कुछ आसान तरीके.
इसे भी पढ़ें- लंबे समय लक जलाने हैं दीये तो ये 5 हैक्स आएंगे काम, बार-बार नहीं डालना पड़ेगा तेल
सबसे पहले घर की धूल और कालिख साफ करें
दिवाली के बाद सफाई की शुरुआत घर में जमा धूल और कालिख हटाने से करें. इसके लिए सूखे कपड़े की जगह हल्के गीले माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें. पंखे, टेबल, अलमारी और खिड़कियों के आसपास जमी धूल को अच्छी तरह साफ करें.
फिर दीवारों से पटाखों का कालापन कैसे हटाएं?
पटाखों के धुएं की वजह से घर की दीवारों पर काले निशान पड़ सकते हैं. इन्हें साफ करने के लिए सबसे पहले दीवार के किसी छोटे और छिपे हुए हिस्से पर सफाई का तरीका आजमाएं. अगर दीवार पर वॉशेबल पेंट है तो हल्के साबुन वाले पानी में कपड़ा भिगोकर धीरे-धीरे निशान साफ करें. इसके बाद साफ गीले कपड़े से उस जगह को पोंछ दें. ध्यान रखें कि दीवार पर ज्यादा पानी न डालें.
खिड़कियों और दरवाजों की करें सफाई
दिवाली के बाद खिड़कियों के शीशों और दरवाजों पर भी धूल और कालिख जमा हो सकती है. इसके लिए हल्के साबुन वाले पानी और मुलायम कपड़े का इस्तेमाल करें. शीशे को साफ करने के बाद सूखे कपड़े से पोंछ दें, ताकि उन पर पानी के निशान न रहें. लकड़ी के दरवाजों पर ज्यादा पानी का इस्तेमाल करने से बचें.
फर्श की सफाई करते समय रखें ध्यान
पटाखों से निकलने वाली राख और धूल फर्श पर जमा हो सकती है. सबसे पहले झाड़ू या वैक्यूम क्लीनर की मदद से सूखी गंदगी हटाएं. इसके बाद फर्श के हिसाब से उपयुक्त फ्लोर क्लीनर को पानी में मिलाकर पोछा लगाएं. मार्बल, लकड़ी और टाइल्स के लिए अलग-अलग क्लीनर की जरूरत हो सकती है.
पर्दे, सोफा और कारपेट को करें साफ
घर में मौजूद पर्दों, सोफा कवर और कारपेट पर भी पटाखों के धुएं और धूल का असर पड़ सकता है. पर्दों और सोफा कवर को उनके केयर लेबल को धोएं. वहीं, कारपेट की सफाई के लिए वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें. अगर उस पर ज्यादा कालिख या गहरे दाग हैं तो प्रोफेशनल क्लीनिंग की मदद ले सकते हैं.
घर की हवा को भी करें साफ
दिवाली के बाद घर के अंदर धुएं और प्रदूषण के कण मौजूद रह सकती हैं. ऐसे में मौसम और बाहर की हवा की गुणवत्ता ठीक होने पर खिड़कियां खोलकर वेंटिलेशन करें. अगर घर में एयर प्यूरीफायर है तो उसका इस्तेमाल कर सकते हैं. एयर कंडीशनर और एयर प्यूरीफायर के फिल्टर भी साफ करना न भूलें.
इसे भी पढ़ें- Diwali Special Recipes: इस दिवाली घर पर बनाएं ये 5 स्वादिष्ट पकवान, मेहमान भी करेंगे तारीफ
संबंधित खबरें
कैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
1 hr agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
2 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
5 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
20 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
22 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines