Silver Cleaning Tips: पूजा के चांदी के बर्तन हो गए हैं काले? इन आसान टिप्स से फिर चमक उठेंगे
Author: Shadma Muskan
2026-08-05 08:47:31
सावन, तीज या रक्षा बंधन के मौके पर घरों में पूजा की जाती है. व्रत रखा जाता है और तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं. यह महीने आस्था का महीना कहलाता है, इसलिए ज्यादातर लोग आस्था में डूबे नजर आते हैं. हालांकि, हर रोज पूजा करने से चांदी के बर्तन समय के साथ काले पड़ने लगते हैं. ऐसा कई वजहों से हो सकता है, लेकिन खासतौर पर हवा में मौजूद सल्फर और नमी की वजह से चांदी की चमक फीकी पड़ जाती है. कई लोग इन्हें साफ करने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स खरीदते हैं, जबकि घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से भी चांदी के बर्तनों की चमक आसानी से वापस लाई जा सकती है.
इसे भी पढ़ें- आंखों में काजल लगाने की ये गलती पड़ सकती है भारी, डर्मेटोलॉजिस्ट ने दी चेतावनी
नमक और गर्म पानी आएगा काम
अगर चांदी के बर्तन पर हल्का कालापन है तो एक बर्तन में एल्युमिनियम फॉयल बिछाएं. फिर इसमें गर्म पानी डालें और 2 चम्मच नमक मिलाएं. अब चांदी के बर्तनों को 10 मिनट के लिए इसमें छोड़ दें. इसके बाद साफ पानी से धोकर मुलायम कपड़े से पोंछ लें.
टूथपेस्ट से करें साफ
सफेद टूथपेस्ट को चांदी के बर्तनों पर हल्के हाथों से लगाएं. अब मुलायम कपड़े या ब्रश से धीरे-धीरे रगड़ें. कुछ मिनट बाद पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें. इससे हल्के दाग और कालापन साफ हो सकता है. आप पहले कोई छोटा बर्तन साफ करके देखें.
नींबू और नमक का तरीका
एक कटोरी में नींबू का रस निकालें और उसमें थोड़ा नमक मिला लें. इस मिश्रण को मुलायम कपड़े की मदद से चांदी के बर्तनों पर लगाकर हल्के हाथों से साफ करें. इसके बाद पानी से धोकर अच्छी तरह सुखा लें. इससे बर्तनों की चमक बढ़ सकती है.
सिरका आएगा काम
आप सिरका भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसके लिए एक बाउल में सिरका डालें. फिर हल्का पानी डालकर बर्तन को साफ कर दें. कुछ देर इसमें रहने दें और फिर बाहर निकालकर कपड़े से साफ करें. अगर कपड़े से गंदगी साफ नहीं हो रही है तो आप स्पंज का इस्तेमाल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- घर में खत्म हो गया कस्टर्ड पाउडर? 5 मिनट में घर पर बनाएं यह देसी ऑप्शन
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines