How To Clean Tiles: बाथरूम की टाइल्स अक्सर ही गंदी हो जाती हैं. पानी से लेकर शरीर से निकलने वाली गंदगी तक इन टाइल्स पर धब्बे छोड़ जाती है. वहीं, टाइल्स के बीच में अलग गंदगी जमती है सो अलग. ऐसे में इन टाइल्स को चमकाने के लिए और इनके बीच की गंदगी हटाने के लिए यहां बताए तरीके आजमाकर देखे जा सकते हैं. यहां घर के बेहद असरदार नुस्खों का जिक्र किया जा रहा है. ये देसी नुस्खे टाइल्स (Dirty Tiles) को नए जैसा चमका देते हैं. सबसे अच्छी बात है कि इन नुस्खों को आजमाने के लिए आपको टाइल्स को लंबे समय तक घिसना भी नहीं पड़ता है.
यह भी पढ़ें- छोटे किचन को कैसे दिखाएं बड़ा? यहां जानिए इंटीरियर डिजाइनिंग के सीक्रेट्स, कम जगह में भी मिलेगा खुला स्पेस
टाइल्स के बीच में जमी गंदगी कैसे हटाएं
टाइल्स के बीच में जमी गंदगी को हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा से तैयार किए गए पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस पेस्ट को बनाना और इस्तेमाल करना बेहद आसान होता है. आपको इसके लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda), डिश सोप, विनेगर और किसी कपड़े या टूथब्रश की जरूरत होगी. बेकिंग सोडा में डिश सोप और विनेगर या फिर हाइड्रोजन पैरोक्साइड मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को ब्रश या कपड़े पर लगाकर टाइल्स के बीच के हिस्से पर मलें.
इस पेस्ट को टाइल्स पर लगाकर 7 से 10 मिनट के लिए रखें. इसके बाद धीरे-धीरे इस पेस्ट को घिसें. बहुत ज्यादा ना घिसें क्योंकि इससे टाइल्स के बीच का सीमेंट हट सकता है. हल्के हाथ से सफाई करें. आखिर में पानी से धोकर इस हिस्से को साफ कर लें. आपको टाइल्स के बीच में जमे गंदे दाग (Stains) हटते हुए दिखने लगेंगे.
टाइल्स के बीच की गंदगी पर सिर्फ बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पैरोक्साइड का मिश्रण भी आजमाया जा सकता है. इसे टाइल्स के बीच में लगाकर कुछ देर छोड़ने पर और फिर किसी गीले कपड़े से सफाई करने पर टाइल्स की लकीरों पर जमे दाग हल्के होने लगते हैं.
ऐसे साफ करें टाइल्स के ऊपर जमी गंदगी
अगर बाथरूम की टाइल्स पर पानी या किसी और तरह के गंदे दाग लग गए हैं तो सफाई के लिए पानी और सफेद सिरका साथ में मिलाकर घोल तैयार किया जा सकता है. इस घोल को टाइल्स के ऊपर लगाकर घिसें और किसी ब्रश या कपड़े से साफ करें. इससे टाइल्स पर चमक आ जाती है.
हार्ड वॉटर हटाने का तरीका
टाइल्स पर लगे हार्ड वॉटर के दाग (Hard Water Stains) हटाने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है. दागों पर नींबू का रस लगाएं और 5 मिनट के लिए लगा रहने दें. अब किसी कपड़े से इस दाग को घिसकर हटाएं. टाइल्स से दाग हटने लगेंगे.
नमक भी आ सकता है काम
टाइल्स की सफाई के लिए नमक भी काम आ सकता है. नमक को टाइल्स पर लगाएं और फिर किसी ब्रश या कपड़े से इसे घिसें. इससे टाइल्स के धब्बे साफ होते हैं. टाइल्स ही नहीं बल्कि बेसिन वगैरह साफ करने के लिए भी नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – कीबोर्ड दिखता है साफ लेकिन अंदर भरी होती है गंदगी, ऐसे करें सही तरीके से सफाई
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
6 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
20 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
22 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
1 day agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
1 day agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines