किचन में चूहों ने मचा रखा है आतंक? अपनाएं ये आसान उपाय, दोबारा घर में नहीं करेंगे एंट्री

क्या आप भी किचन में चूहों के बढ़ते आतंक से परेशान हो गए हैं और जल्द से जल्द इनका सफाया करना चाहते हैं? आइए जानते हैं आसान उपाय

How To Get Rid Of Rats In Kitchen

घर में चूहों का आतंक कैसे खत्म करें? (Image: AI/Pexels)

कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनके किचन में अचानक चूहों का आतंक बढ़ गया है, जिसके चलते खाना बनाना, उसके रखना और आदि सामान में गंदगी व बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है. इतना ही नहीं, चूहे डिब्बे, आटे की बोरी, रोटी आदि को भी कुतर देते हैं, जिससे सामान भी खराब हो जाता है और पूरी राशन कई बार फेंकना पड़ जाता है. अगर आप भी इस समस्या है परेशान हैं और जल्द से जल्द चूहों के आतंक से निकलना चाहते हैं, तो इस स्टोरी में हमने कुछ आसान उपाय बताए हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

चूहों के आने का रास्ता पहले करें बंद

अगर आपको किचन में चूहे नजर आ रहे हैं, तो सबसे पहले ये देखें कि वह किचन या घर में अंदर कहां से आ रहे हैं? उनके आने की जगह तलाशें. ध्यान रखें कि सिर्फ बड़े छेद ही नहीं, बल्कि दरवाजे-खिड़की के गैप, पाइप के आसपास की जगह, वेंट और दीवारों की छोटी दरारें भी चेक करें. चूहे बेहद संकरी जगह से भी घर में प्रवेश कर सकते हैं. इसलिए किसी भी छेद या गैप को खुला न छोड़ें और उसे ऐसी मजबूत सामग्री, सीमेंट से बंद करें, जिसे चूहे आसानी से कुतर न सकें.

खाना खुला छोड़ना पड़ सकता है भारी

किचन में खुले पैकेट, फर्श पर गिरे खाने के टुकड़े और बिना ढके कूड़ेदान चूहों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं. आटा, अनाज, पास्ता, बिस्किट और दूसरी सूखी चीजों को खुले पैकेट में रखने के बजाय एयरटाइट कंटेनर में रखें. खाना बनाने के बाद काउंटर और फर्श की अच्छी तरह सफाई करें. साथ ही, गिरे हुए खाने या पानी को तुरंत साफ करें और खाने के कचरे को ढक्कन वाले डस्टबिन में रखें. इससे चूहों के लिए भोजन का ढूंढना मुश्किल होगा और किचन की ओर कम आएगा.

विज्ञापन

एक नहीं, कई सावधानियां आएंगी काम

चूहों से बचाव के लिए सिर्फ छेद बंद करना काफी नहीं है. किचन में साफ-सफाई बनाए रखने के साथ पानी के लीकेज को ठीक करें और समय-समय पर ऐसी जगहें, जहां से चूहें घर में प्रवेश कर सकते हैं उसकी जांच करते रहें. कुछ लोग पेपरमिंट ऑयल या लौंग जैसी तेज गंध वाली चीजों का इस्तेमाल भी करते हैं, लेकिन इन घरेलू उपायों का असर हर घर में समान हो, यह जरूरी नहीं. अगर चूहों की समस्या लगातार बनी हुई है, तो Pest Control की मदद लेना बेहतर विकल्प हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ