Peele Transparent Cover ko Kaise Saaf Karen: कई मोबाइल कंपनियां अपने फोन के साथ कवर भी देती है, जिनमें ज्यादातर ट्रांसपेरेंट होते हैं. वहीं, कई लोग ट्रांसपेरेंट कवर मार्केट से खरीदकर फोन पर लगाते हैं, ताकि उनके फोन का लुक सब देखें. लेकिन मुश्किल तब होती है, जब कुछ ही दिनों के बाद सफेद, चमकता फोन कवर पीला होने लग जाता है. इससे न सिर्फ फोन का लुक खराब होता है, बल्कि कवर हटाने पर फोन की सुरक्षा भी कम हो जाती है. हालांकि, कुछ आसान टिप्स से कवर का यह पीला पन आसानी से हटाया जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे?
यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: आखिर क्यों जल्दी सड़ जाते हैं आलू? किचन में स्टोर करने से पहले इन 4 बातों का रखें खयाल
क्यों ट्रांसपेरेंट कवर पीले हो जाते हैं?
सिलिकॉन या टीपीयू (थर्मोप्लास्टिक पॉलीयूरेथेन) से बने ये ट्रांसपेरेंट फोन कवर मुख्य रूप से ऑक्सीकरण (Oxidation) के कारण पीले हो जाते हैं. जो सूरज की पराबैंगनी (UV) किरणों, गर्मी, त्वचा के तेल व पसीने के संपर्क में आने से होता है.
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
- फोन का कवर चमकाने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको थोड़े से पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाना होगा.
- इस मिश्रण से एक पेस्ट बन जाएगा, जिसे आपको अपने फोन के बैक कवर पर किसी पुराने ब्रश की मदद से लगाना है.
- कवर पर पेस्ट लगाने के बाद उसे थोड़ी देर के लिए छोड़ दें और बाद में गुनगुने पानी से धो लें.
विनेगर और बेकिंग सोडा भी कारगर
- आप कवर के जिद्दी पीले रंग को निकालने के लिए विनेगर और बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस ट्रिक से भी आपका फोन का बैक कवर चमक जाएगा.
- इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी बाउल में विनेगर और बेगिंर सोडा लें और दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें.
- मिक्स होने के बाद दोनों के घोल में फोन कवर को 30-35 मिनट के लिए डुबाकर अंदर छोड़ दें.
- वक्त पूरा होने के बाद कवर को बाहर निकाल लें और अच्छे से धो लें. इस घोल की मदद से जिद्दी पीला रंग जल्दी से निकल जाएगा.
यह भी पढ़ें: रूखे-सूखे बालों में जान भर देगा ये होममेड हेयर सीरम, सिर्फ 2 चीजों से पाएं मजबूत, घने और चमकदार बाल
संबंधित खबरें
पार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
11 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
14 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
14 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
15 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
18 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
22 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines