हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एग्जॉस्ट फैन पर जम गई है चिकनाई? बिना मेहनत इन 2 तरीकों से करें सफाई

Exhaust Fan Cleaning: किचन में लगातार इस्तेमाल होने से एग्जॉस्ट फैन पर तेल, धुआं और गंदगी की परत जम जाती है जिसे साफ करना काफी मुश्किल लगता है. जानिए घर पर एग्जॉस्ट फैन की सफाई करते समय किन आसान तरीकों और जरूरी सावधानियों का ध्यान रखें.

विज्ञापन
एग्जॉस्ट फैन पर जमी चिकनाई ऐसे करें साफ.

Exhaust Fan: खाना बनाते समय उड़ने वाला धुआं समय के साथ एग्जॉस्ट फैन की जाली और पंखे पर चिपकने लगता है. शुरुआत में तो ये देखने में इतना भद्दा नहीं लगता, लेकिन समय के साथ इस पर तेल की काली, मोटी और चिपचिपी परत जमने से ये देखने में बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है. सबसे झंझट वाला काम तो ये होता है कि फैन को साफ करने के लिए उसे खोलने की जरूरत पड़ती है. लेकिन, अब आपको एग्जॉस्ट की सफाई करने के लिए उसे उतारने या घंटों उसकी सफाई करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ घरेलू उपाय करके ही जमी हुई जिद्दी चिकनाई (Dirty Exhaust Fan) को आसानी से साफ किया जा सकता है. आइए जानते हैं सफाई के इन आसान तरीकों के बारे में.

यह भी पढ़ें – बची हुई चायपत्ती कचरा नहीं है बल्कि खजाना है, इन 5 कामों में करें इस्तेमाल

कैसे करें एग्जॉस्ट फैन की सफाई

एग्जॉस्ट की सफाई करने के लिए एक घोल तैयार कीजिए. घोल बनाने के लिए एक स्प्रे बोतल लीजिए और उसमें बराबर मात्रा में सफेद सिरका (White Vinegar) और गर्म पानी डालकर आपस में अच्छे से मिला लीजिए. इस मिक्सचर में जरा सा डिशवॉश जेल भी डाल दीजिए. अगर सिरके की जगह अमोनिया का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे सिरके के साथ बिल्कुल न मिलाएं. एग्जॉस्ट की सफाई करने के लिए सबसे पहले उसके नीचे कोई पुराना अखबार या कपड़ा बिछा दीजिए, ताकि ज्यादा गंदगी न हो. अब तैयार किए गए घोल को पंखे के ब्लेड्स और जाली पर अच्छे से स्प्रे कर दीजिए. अब इसे 10 से 15 मिनट तक लगा छोड़ दें ताकि जमी हुई गंदगी ढीली हो जाए. उसके बाद किसी पुराने टूथब्रश या स्पंज की मदद से पंखे को रगड़कर साफ कर लीजिए और फिर सूखे साफ कपड़े से पोंछ लीजिए. ध्यान रहे कि एग्जॉस्ट के बिजली वाले हिस्से पर पानी ना जा पाए.

विज्ञापन

बेकिंग सोडा और डिशवॉश पेस्ट भी कारगर

सबसे पहले पेस्ट तैयार करने के लिए एक कटोरी में 3 चम्मच बेकिंग सोडा (Baking Soda), थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड और हल्का गुनगुना पानी आपस में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लीजिए. उसके बाद टूथब्रश की मदद से पेस्ट को पंखे पर वहां लगाएं, जहां सबसे ज्यादा चिकनाई जमी हो. इस पेस्ट को 20 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद गीले स्पंज या कपड़े की मदद से इसे साफ कर लीजिए.

विज्ञापन

सफाई करते समय ये गलती न करें

  • ध्यान रहे कि सफाई करते समय बिजली का प्लग निकला हुआ हो.
  • घोल लगाते समय ध्यान रहे कि फैन की मोटर या तार वाले हिस्से पर पानी न जाए.
  • सफाई करते समय बहुत तेज न रगड़ें, इससे सतह खराब हो सकती है.
  • एग्जॉस्ट की सफाई करने के बाद फैन को पूरी तरह सूखने दें, उसके बाद ही बिजली चालू करें.

यह भी पढ़ें – ड्राई स्किन के लिए पुरुष चेहरे पर लगा सकते हैं ये 5 फेस मास्क, रसोई की ही चीजों से बनकर हो जाएगा तैयार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola