हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

दिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन; मिलेगा खूबसूरत लुक

Wall Paint Designs: अगर आप दिवाली से पहले घर में पेंट करवा रहे हैं तो हल्के रंग सेलेक्ट करें. अगर रंग ज्यादा डार्क होगा तो कमरा या घर छोटा लग सकता है. इसलिए कलर कॉम्बिनेशन पर ध्यान दें और अपने घर को नया लुक दें. 

विज्ञापन
ऑफ व्हाइट दीवारों के साथ लकड़ी का फर्नीचर, गोल्डन डेकोर और रंग-बिरंगे कुशन इस्तेमाल किया जा सकता है. Image Credit- Magnific

दिवाली का त्योहार आते ही लोग अपने घरों की साफ-सफाई, डेकोरेशन और व्यंजन बनाने की तैयारियों में लग जाते हैं. माना जाता है कि त्योहार पर सजा-संवरा घर खुशियों को लेकर आता है. ऐसे में अगर आप भी इस दिवाली अपने घर को नया लुक देना चाहते हैं तो दीवारों पर पेंट करवाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. हालांकि, रंग तभी अच्छा लगता है जब उसे कमरे के हिसाब से सेलेक्ट किया जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि रंग जगह को बड़ा या छोटा दिखाने का काम करते हैं. दीवारों पर पेंट के सिलेक्शन को लेकर कंफ्यूज भी रहती है. अगर आप रंगों को लेकर थोड़े कंफ्यूज हैं तो इन ट्रेंडिंग कलर्स से इंस्पिरेशन ले सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- करवा चौथ के निर्जला व्रत में नहीं सताएगी भूख-प्यास, इन 4 तरीकों से दिनभर रहेंगी एनर्जेटिक

ऑफ व्हाइट कलर से दें घर को क्लासी लुक

घर में ऑफ व्हाइट कलर कराया जा सकता है, क्योंकि यह छोटे या बड़े कमरे के लिए बेस्ट होता है. साथ ही, घर को सिंपल एलिगेंट और खुला-खुला दिखाने का भी काम करता है. दिवाली पर अगर आप घर को मॉडर्न लुक देना चाहते हैं तो ऑफ व्हाइट दीवारों के साथ लकड़ी का फर्नीचर, गोल्डन डेकोर और रंग-बिरंगे कुशन इस्तेमाल कर सकते हैं. इस रंग की खासियत यह है कि इसके साथ कोई भी कॉम्बिनेशन आसानी से अपनाया जा सकता है. 

विज्ञापन

लाइट पिंक भी रहेगा बेस्ट 

कमरे या घर के लिए लाइट रंग अच्छे होते हैं, क्योंकि डार्क कलर से न सिर्फ अंधेरा महसूस होता है बल्कि कमरा छोटा भी लगता है. इसलिए आप सफेद के अलावा लाइट पिंक कलर का इस्तेमाल कर सकते हैं. लाइट पिंक कलर एक दीवार पर कराया जा सकता है. इसके साथ व्हाइट या फिर क्रीम रंग बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. बाकी इन रंगों के साथ किसी भी तरह की डेकोरेशन की जा सकती है. 

सेज ग्रीन से घर में लाएं सुकून का एहसास

अगर आप पारंपरिक रंगों से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो सेज ग्रीन अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यह हल्का हरा रंग घर में नेचुरल फील लाने का काम करेगा. इसके साथ पक्का सफेद पेंट भी कराया जा सकता है, लेकिन लिविंग रूम, बेडरूम या फिर दीवार की एक तरफ सेज ग्रीन रंग तो जरूर कराएं. बाकी सेज ग्रीन के साथ क्रीम, बेज और हल्के लकड़ी के रंगों का कॉम्बिनेशन बेहद खूबसूरत लगता है. 

विज्ञापन

बेज और क्रीम कलर से पाएं लग्जरी लुक

बेज और क्रीम जैसे न्यूट्रल कलर्स आजकल घरों में ज्यादा लगाए जाते हैं. ये रंग घर को साफ-सुथरा और एलिगेंट लुक देने का काम करते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपका घर लंबे समय तक ट्रेंड में बना रहे तो इन रंगों को सेलेक्ट किया जा सकता है. लिविंग रूम में बेज दीवारों के साथ ब्राउन फर्नीचर और क्रीम पर्दे अच्छे लगते हैं. वहीं, बेडरूम में क्रीम रंग के साथ हल्के गोल्डन या पेस्टल डेकोर का इस्तेमाल किया जा सकता है. 

टेराकोटा कलर से दें ट्रेडिशनल टच

दिवाली पर अगर आप घर में पारंपरिक माहौल देना चाहते हैं तो टेराकोटा रंग चुन सकते हैं. आप इसे लिविंग रूम की किसी एक दीवार पर इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ, ऑफ व्हाइट, क्रीम या बेज रंग की दीवारें भी काफी अच्छी लगती हैं. बाकी मिट्टी के दीये, लकड़ी के फर्नीचर और रंगोली के साथ टेराकोटा रंग घर को खास लुक दे सकता है.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- नाभि में गंदगी जमा होने से आती है बदबू? जानिए साफ करने का आसान तरीका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola