Fruits Buying Tips: कई लोग सेहत के लिए पपीता खाना पसंद करते हैं, लेकिन बाजार से मीठा पपीता चुनना आसान नहीं होता. अक्सर ऐसा होता है कि दिखने में अच्छा और मीठा लगने वाला पपीता घर लाने के बाद फीका या कच्चा निकल जाता है, जिससे पैसा भी बर्बाद हो जाता है और खाया भी नहीं जाता. ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपको कोई सीक्रेट ट्रिक मालूम चल जाए, जिसकी मदद से आप बिना काटे दुकान में ही पपीता मीठा है या नहीं यह पता लगा सके, तो हमारे पास आपके लिए कुछ आसान ट्रिक्स हैं. यह ट्रिक्स आपको हर बार स्वादिष्ट और अच्छा फल चुनने में मदद कर सकती हैं, आइए जानते हैं कैसे?
यह भी पढ़ें:नाश्ते में ट्राई करें कुछ नया, स्वादिष्ट पनीर भुर्जी का मजेदार स्वाद चखकर हर कोई करेगा तारीफ
पपीता खाने के फायदे Benefits of Eating Papaya
पपीता सिर्फ स्वाद में ही अच्छा नहीं होता, बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें फाइबर, विटामिन C, विटामिन A और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. रोजाना पपीता खाने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है, इसके अलावा यह त्वचा के लिए भी लाभकारी माना जाता है.
बिना काटे ऐसे पहचानें मीठा और पका हुआ पपीता How To Know Papaya Is Sweet
- रंग पर ध्यान दें: अगर पपीता ज्यादातर पीले या हल्के नारंगी रंग का है, तो समझिए वह अच्छी तरह पक चुका है.
- हल्के हाथ से दबाकर देखें: जब आप पपीता खरीदने जाएं, तो पपीते को धीरे से दबाकर देखें. अगर वह थोड़ा नरम महसूस हो, तो वह खाने के लिए तैयार है, लेकिन अगर वह सख्त लगे, तो समझ जाइए कि पपीता कच्चा हो सकता है. याद रखें ज्यादा नरम पपीता न खरीदें, वह अक्सर अंदर से खराब निकलते हैं.
- खुशबू से पहचानें: पके हुए पपीते से हल्की मीठी खुशबू आती है, अब वह सूंघ कर भी पता लगा सकते हैं कि पपीता कैसा है. अगर फल में कोई खुशबू नहीं है, तो वह अभी पूरी तरह पका नहीं है.
- छिलके की बनावट देखें: पपीते का छिलका चिकना और हल्का चमकदार होना चाहिए, यह पके हुआ ताजे पपीते की पहचान होती है. बहुत ज्यादा झुर्रियां या काले धब्बे यह संकेत दे सकते हैं कि फल ज्यादा पुराना हो चुका है और खराब हो रहा है.
- वजन भी बताता है मिठास: अगर पपीता आकार में छोटा दिखे लेकिन उठाने पर भारी लगे, तो अक्सर वह अंदर से ज्यादा रसीला और स्वादिष्ट निकलते हैं.
- इन तमाम ट्रिक्स की मदद से आप घर के लिए अच्छा स्वादिष्ट, ताजा पपता खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही पैरों में सुन्नपन को न करें नजरअंदाज, यह खतरनाक बीमारी का हो सकता है शुरुआती संकेत
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
49 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines