जींस की कमर सही है, फिर भी पीछे से अजीब क्यों लगती है? खरीदते वक्त ये चीजें जरूर चेक करें

How To Choose Jeans For Women: जींस पहनने के बाद सामने से फिट और पीछे से अजीब लुक आ रहा है, तो सिर्फ साइज को दोष न दें. जींस खरीदते समय कुछ छोटी-छोटी चीजें चेक करना जरूरी है, ताकि फिटिंग आरामदायक भी रहे और पहनने के बाद लुक भी बेहतर आए.

How To Choose Jeans For Women

पीछे कमर और शरीर के बीच उंगली से ज्यादा जगह तो नहीं? Image Credit- AI

जींस हर लड़की की वार्डरोब का ऐसा हिस्सा है जिसकी जरूरत लगभग रोज ही पड़ती है पर कई बार जींस के साथ ये दिक्कत होती है कि वो सामने से पहनने के बाद तो ठीक लगती है, लेकिन पीछे से देखने पर कमर के पास खाली सी जगह दिख सकती है जेब अजीब लग सकती है या फिर जींस का कपड़ा भी खिंचा-खिंचा सा दिख सकता है जो पूरे लुक को खराब कर देता है. इस समस्या से बचने के लिए आप बस अगली बार जींस खरीदते वक्त कुछ चीजें ध्यान में रखना और चेक करना जरूरी है. आइए जानते हैं कि जींस खरीदते वक्त कौन-सी चीजें चेक करना जरूरी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे कमर और शरीर के बीच उंगली से ज्यादा जगह तो नहीं?

सबसे पहले जींस खरीदते समय ट्राई करके देखें कि क्या कमर के पीछे दो उंगलियां आसानी से अंदर जा सकती हैं. अगर हां, तो आपकी जींस की फिट गलत हो सकती है. अगर थोड़ी बहुत जगह पीछे से जींस और शरीर के बीच बच रही है तो वो नॉर्मल है लेकिन अगर खाली हिस्सा ज्यादा है तो इसका मतलब कि जींस की कमर आपके शरीर के आकार के हिसाब से ठीक नहीं है.

पीछे की जेबों पर ध्यान दें

जींस पहनकर देखें कि क्या जींस पहनते ही पीछे की जेब का कपड़ा खिंचकर बाहर की तरफ तो नहीं आ रहा. अगर हां तो इसका मतलब आपके जींस का फिट ज्यादा टाइट है. अगर जेब के आसपास आपको बहुत खिंची हुई सिलवटें दिख रही हैं ये भी इस बात का इशारा हो सकता है कि जींस का फिट टाइट है. इसलिए जींस ट्राई करते वक्त जेब पर भी खास ध्यान दें.

विज्ञापन

बैठकर चेक करें

ट्रायल रूम में सिर्फ जींस को पहनकर देखने के बाद ही फाइनल न करिए बल्कि कुर्सी पर बैठकर भी चेक करिए कि पीछे की कमर बैठते वक्त बहुत नीचे तो नहीं खिसक रही. जिन जींस की कमर बार-बार पीछे खिसकती है वो रोज पहनने में अनकंफर्टेबल हो सकती है, इसलिए एक बार ये जरूर चेक करें.

सामने का जिपर बंद होने के बाद खींचती हुई लाइनें देखें

जींस पहनने के बाद इसके जिपर को बंद करके कमर के नीचे सामने की तरफ चेक करें कि कहीं जींस के फैब्रिक में जेब या जिपर से बाहर की ओर खिंचती हुई लाइन्स तो नहीं दिख रहीं क्योंकि इन लाइन्स के दिखने का मतलब जींस की टाइट फिटिंग हो सकता है.

विज्ञापन

पीछे की सिलाई शरीर में चुभ तो नहीं रही?

जींस पहनकर बैठते और चलते समय चेक करें कि कहीं पीछे की सिलाई शरीर में चुभ तो नहीं रही है. अगर आपको जींस पहनने के बाद बहुत ज्यादा खिंचाव या चुभन महसूस हो रही है तो उस जींस को खरीदने से पहले एक बार उसका साइज दोबारा जरूर चेक करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ