How To Water Bottle: अक्सर बच्चों के स्कूल खुलते ही ज्यादातर माता-पिता नया स्कूल बैग, टिफिन और पानी की बोतल खरीदते हैं. लेकिन अक्सर माता -पिता ध्यान नहीं देते कि किस तरह की पानी की बोतल बच्चों की सेहत के लिए अच्छी रहती है. अक्सर बोतल चुनते समय उसके रंग, डिजाइन और कीमत पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है मगर बोतल का मटीरियल बहुत मायने रखता है. आजकल बाजार में स्टील, कांच, कॉपर और प्लास्टिक जैसी कई तरह की बोतलें मिलती हैं. हर बोतल के अपने फायदे और नुकसान होते हैं. इसलिए बोतल के इस्तेमाल और अपनी जरूरत के हिसाब से ही बोतल का चयन करना चाहिए. आइए जानते हैं किस तरह की बोतल बच्चों के लिए बेहतर मानी जाती है.
यह भी पढ़ें – बेली फैट कम करने में मदद कर सकती है यह ड्रिंक, जानिए बनाने का आसान तरीका
बच्चे के लिए कैसी पानी की बोतल लें
बोतल लेते समय सिर्फ इस चीज पर ध्यान न दें कि कौन सी बोतल दिखने में बहुत अट्रैक्टिव है. बल्कि इस बात पर ध्यान दें कि बोतल का मटीरियल किस चीज का है, उसमें कितना वजन है और वो कितने दिन तक चल पाएगी. ऐसी बोतल लें जिसे साफ करना आसान हो, उसकी बनावट ऐसी हो कि उसे अच्छे से साफ किया जा सके. अगर आपका बच्चा छोटी उम्र का है तो उसके लिए हल्की बोतल ही लें ताकि उसे बोतल ले जाने में आसानी हो.
स्टेनलेस स्टील
स्टेनलेस स्टील की बोतल बच्चों के लिए अच्छा ऑप्शन है. स्टील की बोतल को क्लीन करना भी आसान होता है. क्लीन करने के बाद लंबे समय तक बोतल मे गंदगी या बदबू भी आसानी से नहीं आती. स्टील की बोतल काफी मजबूत होती है इसलिए ये लंबे समय तक चलती है. इसके मजबूत होने के कारण इसे बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है. बच्चों से इस बोतल का टूटने का डर भी बहुत कम होता है. ज्यादातर बच्चों के लिए स्टील की बोतल एक अच्छा विकल्प माना जाता है. बस समय-समय पर इसे साफ करते रहें.
प्लास्टिक की बोतल
प्लास्टिक की बोतल काफी हल्की और सस्ती होती है. ये हर जगह आसानी से मिल जाती है. इसके साथ ही इसे स्कूल बैग में ले जाना भी आसान होता है. लेकिन, फिर भी डॉक्टर इसके इस्तेमाल से बचने की सलाह देते हैं क्योंकि इसेक अंदर मौजूद केमिकल्स जैसे BPA बोतल को धूप या गर्म जगह पर रखने से पानी के अंदर ही मिल जाते हैं. ये केमिकल्स बच्चों के हॉर्मोन्स के साथ छेड़-छाड़ कर सकते हैं और कई बीमारियां पैदा कर सकते हैं. अगर आपको प्लास्टिक की बोतल लेनी भी है तो अच्छी क्वालिटी के प्लास्टिक की बोतल लें जो कि BPA-free हो. बहुत पुरानी, टूटी या फिर गंदी पानी की बोतल फेंक दें.
कॉपर की बोतल
आजकल कई लोग अपने अच्छे स्वास्थ के लिए कॉपर की बोतल का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, बच्चों के लिए इस बोतल का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए. ये जानना बहुत जरूरी है. डॉक्टर के अनुसार अगर कॉपर की बोतल में गर्म पानी , नींबू पानी या जूस रखा जाए तो कॉपर बोतल से निकलकर पानी में मिलने लगता है. कॉपर मिला हुआ ये पानी पीने से बच्चों को पेट दर्द और उल्टी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. कॉपर की बोतल को समय-समय पर साफ करने की भी जरूरत पड़ती है.
कांच की बोतल
कांच की बोतल भी काफी अच्छा विकल्प है इसमें से किसी भी तरह का केमिकल नहीं निकलता है. कांच की बोतल में लंबे समय तक पानी का स्वाद भी नहीं बदलता है. लेकिन, इसमें एक ही दिक्कत होती है कि ये आसानी से टूट सकती है. छोटे बच्चों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन नहीं है लेकिन अगर आपका बच्चा बड़ा है और बोतल का ख्याल खुद रख सकता है तो यह अच्छा विकल्प है.
तो आखिर बच्चे के लिए कौन सी बोतल चुनें
रोजाना स्कूल ले जाने के लिए आपके बच्चे के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है स्टेनलैस स्टील. अगर आपको कुछ हल्का ऑप्शन चाहिए तो आप अपने बच्चों के लिए BPA-free प्लास्टिक बोतल भी चुन सकते हैं. अगर आपका बच्चा छोटा है तो उसके लिए ज्यादा भारी बोतल न लें.
यह भी पढ़ें – सीलिंग फैन कम हवा दे रहा है? नया फैन खरीदने से पहले ट्राई करें ये 5 हैक्स
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
6 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
14 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
16 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines