Milk Adulteration Test: दूध का सेवन लगभग हर घर में किया जाता है, कभी बच्चों की सेहत बढ़ाने के लिए तो कभी चाय का बनाने के लिए. लेकिन, क्या कभी आपने सोचा है कि इतने इस्तेमाल होने वाला दूध शुद्ध है या नहीं? कभी-कभी दूध जरूरत से ज्यादा पतला भी नजर आता है तो कभी इसमें झाग दिखता है. पैकेट वाला दूध लेने वालों को इतनी परेशानी नहीं होती है लेकिन जिन घरों में आज भी दूध वाले भैया दूध देने आते हैं, उन्हें उस दूध की शुद्धता की जांच कम से कम एक बार जरूर करनी चाहिए. आइए जानते हैं कि किस टेस्ट से घर में ही आप दूध की शुद्धता (Milk Purity) का अंदाजा लगा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – FSSAI ने दिए चीनी और आर्टिफिशल शुगर से बचने के टिप्स, बताया रसोई की ये 4 चीजें बढ़ाएंगी मिठास
सबसे पहले करें दूध की एक बूंद वाला टेस्ट
दूध की शुद्धता को चेक करने का पहला तरीका है कि एक साफ, चिकना और ढलान वाला बर्तन ले लीजिए. इस बर्तन की सतह पर दूध की केवल एक बूंद डालकर देखिए. अगर वह बूंद बर्तन पर डालते ही सीधे नीचे की तरफ बहती चली जाए और पीछे कोई निशान न छोड़े तो इसका मतलब दूध में पानी मिला हुआ हो सकता है. अगर दूध में पानी नहीं मिला होगा तो गाढ़ा होने की वजह से दूध बर्तन की सतह पर धीरे-धीरे बहेगा और अपने पीछे सफेद निशान भी छोड़ सकता है.
उंगली पर लगाकर जांचें दूध
आप चाहें तो दूध की शुद्धता का अंदाजा लगाने के लिए अपनी उंगली या हथेली पर थोड़ा-सा दूध लेकर उसके गाढ़ेपन और मोटाई से भी जांच कर सकते हैं. हालांकि कभी-कभी दूध का गाढ़ापन सिर्फ पानी की वजह से नहीं होता है बल्कि उसमें मौजूद फैट और प्रोटीन की वजह से भी दूध गाढ़ा लग सकता है. इसलिए इस टेस्ट से सिर्फ एक अंदाजा ही लगाया जा सकता है.
उबालने के बाद भी मिल सकता है अंदाजा
इस तरीके से दूध को टेस्ट करने के लिए उसे गैस पर गर्म होने के लिए रख दें. दूध को अच्छी तरह उबाल लें. जब दूध अच्छे से उबल जाए तो उसे ठंडा होने दें और फिर उसके ऊपर जमी मलाई को देखें. अगर दूध के ऊपर जमी मलाई जरूरत से ज्यादा पतली नजर आ रही है.
पानी के अलावा और किन चीजों की मिलावट हो सकती है?
आजकल सिर्फ दूध में पानी की ही नहीं बल्कि कई अन्य पदार्थों की मिलावट की खबरें भी सामने आती रहती हैं. कई जगह दूध में स्टार्च, डिटर्जेंट या अन्य चीजों की मिलावट पाई गई है. अगर कभी आपको दूध का स्वाद, महक या टेक्सचर सामान्य न लगे तो उसे पीने से बचें.
यह भी पढ़ें – कहीं आप नकली चीनी तो नहीं खा रहे? घर पर ऐसे करें मिलावटी शक्कर की पहचान, बेहद आसान है तरीका
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
11 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
15 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
16 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
19 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
21 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines