पहली हरियाली तीज को लेकर हैं एक्साइटेड? इन 5 तरीकों से बनाएं दिन को और स्पेशल

Hariyali Teej: शादी के बाद पहला त्योहार खास होता है. अगर आपका भी तीज पहले त्योहार है और ससुराल में इसे खास बनाने की सोच रहे हैं तो सबका दिल जीतने के लिए यह लेख मददगार साबित हो सकता है. 

first hariyali teej 2026 in your sasural 

अपनी पसंद की ट्रेडिशनल ड्रेस चुनें. Image Credit- AI

विज्ञापन

Hariyali Teej 2026: शादी के बाद पहली हरियाली तीज हर महिला के लिए बेहद खास होती है. इस दिन व्रत, पूजा और सोलह श्रृंगार के साथ मायके और ससुराल की परंपराओं का भी खास महत्व होता है. अगर आपकी भी शादी के बाद यह पहली तीज है और आप इसे यादगार बनाना चाहती हैं तो कुछ छोटी-छोटी तैयारियों के साथ इस दिन को और भी खास बना सकती हैं. हालांकि, कुछ भी करने से पहले अपने परिवार की पसंद और न पसंद पर भी ध्यान दें. इसके बाद इस लेख में बताए गए टिप्स को अपनाएं और ससुराल वालों को इंप्रेस करें. 

इसे भी पढ़ें- बाजार से लाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे बनाएं गरमा गरम मिनी मावा जलेबी

विज्ञापन

अपनी पसंद की ट्रेडिशनल ड्रेस चुनें

पहली तीज पर हरे रंग की साड़ी, लहंगा या सूट पहनना शुभ माना जाता है. आप अपनी पसंद के अनुसार ट्रेडिशनल आउटफिट चुनें और इसके साथ चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी और गहनों से अपना लुक पूरा करें. चाहें तो सास या मां की दी हुई कोई खास ज्वेलरी भी पहन सकती हैं. 

मेहंदी को बनाएं खास

तीज के मौके पर मेहंदी का अलग ही उत्साह रहता है. पहली तीज के लिए हाथों पर पति का नाम, शादी से जुड़े डिजाइन या पारंपरिक बेल-पत्तियों वाली मेहंदी लगवा सकती हैं. अगर समय कम है तो सिंपल और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन भी आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे. 

पति के साथ बनाएं कुछ यादगार पल

पहली तीज को सिर्फ तैयारियों और रस्मों तक न रखें. पति के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताएं. साथ में तस्वीरें क्लिक करें, एक-दूसरे को छोटा सा गिफ्ट दें या शाम को घर की छत या बालकनी में साथ बैठकर इस खास दिन को यादगार बनाएं. 

विज्ञापन

घर को दें फेस्टिव टच

तीज के मौके पर घर को फूलों, रंगोली और हरे रंग से डेकोरेट कर सकती हैं. पूजा की जगह पर फूलों और दीपक से खूबसूरत डेकोरेशन करें. चाहें तो अपनी पहली तीज की कुछ तस्वीरों के लिए घर में एक छोटा-सा फोटो कॉर्नर भी बना सकती हैं. 

अपनी पहली तीज की यादें बनाएं खास 

पहली हरियाली तीज दोबारा नहीं आएगी, इसलिए इस दिन की छोटी-बड़ी यादों को जरूर संभालकर रखें. पूजा, मेहंदी, तैयारियों और परिवार के साथ बिताए पलों की तस्वीरें लें. आप चाहें तो अपने आउटफिट, मेहंदी या तीज के गिफ्ट की तस्वीरों के साथ एक छोटा डिजिटल या फोटो एल्बम भी बना सकती हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ