National Handloom Day 2026: हर साल 7 अगस्त को नेशनल हैंडलूम डे मनाया जाता है. यह दिन भारत के बुनकरों की मेहनत और पारंपरिक कपड़े को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है. हाथ से तैयार किए गए कपड़े की बात ही अलग होती है. इसकी खूबसूरती लोगों को बहुत इफेक्ट करती है. हालांकि, आज बाजार में हैंडलूम और पावरलूम के कपड़े एक जैसे दिखने लगे हैं, ऐसे में असली हैंडलूम की पहचान करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. अगर आप भी हैंडलूम की खरीदारी करने जा रहे हैं तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर सही चीज खरीदें. आइए इस लेख में हैंडलूम कपड़ा खरीदने के आसान टिप्स जानते हैं.
क्या होता है हैंडलूम कपड़ा?
हैंडलूम कपड़ा वह होता है जिसे मशीन की बजाय हाथ से चलने वाले करघे पर बुना जाता है. इसे तैयार करने में बुनकर की मेहनत, समय और टैलेंट लगता है. यही वजह है कि हर हैंडलूम कपड़ा अपने आप में थोड़ा अलग और खास होता है.
इसे भी पढ़ें- घर में ब्रेड नहीं है फिर भी बनाएं इतना क्रिस्पी रोल कि बच्चे भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे
ऐसे करें असली हैंडलूम की पहचान
बुनाई या डिजाइन में फर्क दिखना
हैंडलूम कपड़े की सबसे बड़ी पहचान उनकी बुनाई होती है. इसमें धागों की बुनावट पूरी तरह एक जैसी नहीं होती. कहीं चीजें अलग होती है या छोटे बदलाव दिखाई दे सकते हैं, जो इसकी खासियत माने जाते हैं.
कपड़े का टेक्सचर महसूस करें
असली हैंडलूम कपड़ा छूने पर नेचुरल और मुलायम महसूस होता है. इसमें चमक कम होती है और यह स्किन पर आरामदायक लगता है. इसलिए यह मार्केट में थोड़ा महंगा मिलता है. आप इसकी क्वालिटी पर ध्यान दें.
बहुत ज्यादा परफेक्ट फिनिश न देखें
अगर कपड़े की बुनाई, डिजाइन और पैटर्न बिल्कुल एक जैसे और एकदम परफेक्ट दिखें तो वह पावरलूम से बना हो सकता है. हैंडलूम में हाथ से बुनाई होने की वजह से हल्का-फुल्का अंतर हो सकता है. यह बिल्कुल नॉर्मल बात है.
हैंडलूम मार्क देखें
आपको खरीदारी करते समय हैंडलूम मार्क या प्रमाण जरूर देखें. यह इस बात का संकेत होता है कि यह कपड़ा असली हस्तकरघा से तैयार किया गया है. इसमें किसी भी तरह की मिलावट नहीं की गई है.
कीमत पर भी ध्यान दें
हैंडलूम कपड़ा तैयार करने में समय और मेहनत लगती है. इसलिए इसकी कीमत आम मशीन से बने कपड़ों की तुलना में थोड़ी ज्यादा हो सकती है. अगर कोई महंगा दिखने वाला हैंडलूम कपड़ा बहुत सस्ते दाम में मिल रहा है तो उसकी प्रामाणिकता जरूर चेक करें.
इसे भी पढ़ें- घर में पड़ी लौकी से बनाएं 3 लाजवाब नाश्ते, बच्चे भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे
संबंधित खबरें
धनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 hr agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
15 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
17 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
18 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
18 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
19 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
21 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
22 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines