असली बनारसी साड़ी खरीदनी है? वाराणसी के इन बाजारों में मिलेगा जबरदस्त कलेक्शन

अगर आप पहली बार बनारसी साड़ी खरीद रही हैं तो पहले इसकी क्वालिटी चेक कर लें. फिर अलग-अलग बनारसी बुनाई के बारे में थोड़ी जानकारी जरूर हासिल कर लें. इससे परेशानी काफी हद तक हल हो जाएगी. 

How to buy perfect banarasi saree

वाराणसी के फेमस बाजार. Image Credit- News24

बनारसी साड़ी का क्रेज बहुत ही अलग है. महिलाएं ज्यादातर बनारसी साड़ी ही पहनती हैं, क्योंकि यह साड़ी परंपरा और शाही अंदाज का खूबसूरत मेल है. इसकी बारीक बुनाई, जरी का काम और शानदार डिजाइन इसे दूसरी साड़ियों से अलग बनाते हैं. इसलिए बनारसी साड़ी की कीमत बहुत ही खास होती है, लेकिन बहुत सारी जगह मिलावट की जाने लगी है. ऐसे में अगर आप भी असली बनारसी साड़ी खरीदने का प्लान बना रही हैं और वाराणसी जाने वाली हैं तो खरीदारी के लिए सही बाजार चुनना बेहद जरूरी है. वाराणसी में कई ऐसे बाजार हैं, जहां आपको अलग-अलग बजट और डिजाइन में बनारसी साड़ियों की शानदार वैरायटी मिल जाएगी. 

विज्ञापन
विज्ञापन

चौक बाजार

वाराणसी का चौक बाजार बनारसी साड़ियों की खरीदारी के लिए काफी लोकप्रिय है. यहां आपको पारंपरिक डिजाइन से लेकर मॉडर्न पैटर्न तक कई तरह की साड़ियां मिल सकती हैं. बाजार की दुकानों पर सिल्क, जरी और अलग-अलग तरह की बुनाई वाली साड़ियों के बेस्ट ऑप्शन मौजूद हैं. 

मदनपुरा बाजार 

मदनपुरा इलाका बनारसी बुनकरों और साड़ी की बुनाई के लिए जाना जाता है. यहां आपको ऐसी साड़ियां देखने को मिल सकती हैं, जिनमें हाथ की बुनाई और पारंपरिक कारीगरी की झलक दिखाई देती है. अगर आप बुनकरों से जुड़ी साड़ी खरीदना चाहती हैं और डिजाइन के साथ-साथ उसकी बुनाई को भी देखना है तो यह मार्केट बेस्ट है. 

विज्ञापन

लल्लापुरा बाजार

वाराणसी का लल्लापुरा भी बनारसी साड़ियों की खरीदारी के लिए जाना जाता है. यहां अलग-अलग तरह की बनारसी साड़ियों के साथ कई बजट रेंज में ऑप्शन मिल सकते हैं. शादी, त्योहार या किसी खास मौके के लिए साड़ी खरीद रही हैं तो यहां आपको अपनी पसंद के हिसाब से साड़ी खरीदें. 

ठठेरी बाजार

ठठेरी बाजार वाराणसी के पुराने बाजारों में शामिल है. यहां कपड़ों और पारंपरिक सामान के साथ बनारसी साड़ियों की भी अच्छी वैरायटी मिलती है. अगर आप एक ही जगह पर कई दुकानों की साड़ियां देखकर तुलना करना चाहती हैं तो यह बाजार आपके लिए बेस्ट हो सकता है. 

विज्ञापन

गोदौलिया बाजार

वाराणसी आने वाले लोगों के बीच गोदौलिया मार्केट काफी फेमस है. यहां आपको बनारसी साड़ियों के अलावा कपड़े, हस्तशिल्प और दूसरे पारंपरिक सामान भी मिल जाएंगे. बाजार में खरीदारी करते समय अलग-अलग दुकानों पर साड़ी की क्वालिटी, बुनाई और कीमत की तुलना जरूर करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ