बारिश का मौसम आते ही उमस और नमी की वजह से स्किन पर पसीना, चिपचिपापन और इरिटेशन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. ऐसे में चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए थ्रेडिंग और वैक्सिंग में से सही ऑप्शन सेलेक्ट थोड़ा मुश्किल हो जाता है. खासकर सेंसिटिव स्किन वालों को हेयर रिमूवल के बाद लालिमा, जलन या छोटे-छोटे दाने होने का डर रहता है. अगर आप भी इसी तरह की समस्या का सामना करती हैं तो यह जानना बहुत जरूरी है कि आखिर इस मौसम में थ्रेडिंग बेहतर है या वैक्सिंग? देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं दोनों में से किसका चुनाव करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- एग्जॉस्ट फैन पर जम गई है चिकनाई? बिना मेहनत इन 2 तरीकों से करें सफाई
सेंसिटिव स्किन के लिए थ्रेडिंग क्यों बेहतर हो सकती है?
थ्रेडिंग में कॉटन के धागे की मदद से बालों को जड़ से निकाला जाता है. इसमें वैक्स की तरह स्किन पर कुछ नहीं लगाया जाता. अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के अनुसार, थ्रेडिंग को अगर कम इरिटेशन से किया जाए. तो यह सेंसिटिव या एक्ने-प्रोन स्किन के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. खासकर आइब्रो और अपर लिप जैसे छोटे हिस्सों के लिए थ्रेडिंग सही रहती है. इससे बालों को काफी सटीक तरीके से हटाया जा सकता है.
बारिश में वैक्सिंग से क्यों हो सकती है परेशानी?
वैक्सिंग में गर्म या ठंडे वैक्स की मदद से बालों को जड़ से हटाया जाता है. इसके बाद स्किन कुछ समय के लिए लाल और इरिटेट हो सकती है. अगर यह बहुत गर्म हो तो स्किन जल भी सकती है. बारिश के मौसम में पहले से ही स्किन सेंसिटिव होती है. इसलिए चेहरे पर वैक्सिंग कराने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए. कई बार ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है.
अगर आप रेटिनॉल या ट्रेटिनॉइन लगाने वाले भी हो जाएं सावधान
अगर आप चेहरे पर रेटिनॉल या प्रिस्क्रिप्शन रेटिनॉइड जैसे ट्रेटिनॉइन का इस्तेमाल करती हैं तो वैक्सिंग कराने से पहले खास सावधानी जरूरी है. डर्मेटोलॉजिस्ट्स का कहना है कि ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है. अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी चेहरे पर वैक्सिंग से पहले रेटिनॉल और प्रिस्क्रिप्शन रेटिनॉइड से कुछ समय का अंतर रखने की सलाह देती है.
थ्रेडिंग या वैक्सिंग, क्या है बेस्ट ऑप्शन?
अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव, एक्ने-प्रोन या जल्दी लाल होने वाली है तो चेहरे के छोटे हिस्सों के लिए थ्रेडिंग बेहतर ऑप्शन हो सकती है. वहीं, नॉर्मल स्किन वालों के लिए बाल हटाने के लिए वैक्सिंग आसान हो सकती है. हालांकि, सिर्फ मौसम के आधार पर फैसला न लें. आपकी स्किन के हिसाब से नहीं सेलेक्ट करें.
हेयर रिमूवल के बाद इन बातों का रखें ध्यान
- इस दौरान अपने चेहरे पर तेज स्क्रब या एक्सफोलिएटिंग प्रोडक्ट न लगाएं और स्किन को बार-बार छूने से बचें.
- कई बार तेज खुशबू वाले या इरिटेटिंग प्रोडक्ट्स लगाने से बचें. अगर स्किन में ज्यादा जलन या लालिमा हो, तो ठंडी पट्टी से आराम मिल सकता है.
- पहली बार कोई तरीका आजमा रही हैं तो पहले छोटे हिस्से पर स्किन की फीडबैक देखना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- खुजली से रहते हैं परेशान? बाबा रामदेव से जानिए किन 3 नुस्खों से मिल जाएगा आराम