Toothbrush Health Tips: दांतों को साफ रखने के लिए ब्रश करना जरूरी है. इसलिए लोग कुछ लोग दिन में दो बार ब्रश करते हैं, लेकिन दो बार दांत साफ करने का फायदा मिलना चाहिए. ऐसा तभी हो सकता है जब आप सही तरीके से दांतों को साफ करेंगे, क्योंकि ब्रश करने का मतलब सिर्फ मुंह में स्टिक चलाने से नहीं है बल्कि सही स्टेप्स को फॉलो करना जरूरी है. वरना मसूड़ों को भी नुकसान हो सकता है. इसको लेकर डॉक्टर और डेंटिस्ट नीतू अग्रवाल का कहना है कि ब्रश की सही पोजीशन रखना भी जरूरी है, वरना मसूड़ों से खून आ सकता है.
इसे भी पढ़ें- मुंह का कैंसर कहीं आपको भी तो नहीं? डॉक्टर के बताए इन संकेतों से जान सकते हैं खुद
दांत ब्रश करने का सही तरीका | Right Way Of Brushing Teeth
सही टूथब्रश चुनें
सबसे पहले तो अच्छे और सही टूथब्रश का इस्तेमाल करें. डेंटिस्ट की सलाह है कि हमेशा सॉफ्ट ब्रिसल्स वाला ही ब्रश खरीदें. इससे दांत और मसूड़े जोर लगाने पर दर्द नहीं करते और ना ही लाल स्पॉट देते हैं. साथ ही, ब्रश का सिर अपने मुंह से हिसाब से ही खरीदें.
कैसे करें दांतों को साफ?
- ब्रश को पेंटिग ब्रश की तरह पकड़ें और नीचे के हिस्से पर ज्यादा जोर दें.
- सबसे पहले दांतों के पीछे यानी जुबान की तरफ के दांत साफ करें.
- इसके बाद आगे की ओर लेकर जाएं और दोनों हिस्सों को अच्छी तरह से साफ करें.
- आप कभी भी दांतों को सीधे बीच से साफ न करें. गालों की तरफ से ब्रश को साफ करके दांतों को साफ करें.
ब्रश करते वक्त किन बातों का रखें ध्यान
- बहुत ज्यादा जोर लगातार ब्रश को नहीं करना चाहिए और अगर कर रहे हैं तो सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करें.
- जल्दी जल्दी ब्रश को न करें, क्योंकि इससे दांतों को नुकसान हो सकता है.
- पुराने या घिसे हुए ब्रश का इस्तेमाल न करें. बेहतरो होगा कि आप नया ब्रश खरीद लें.
- ब्रश करने के तुरंत बाद ज्यादा मीठी चीजें खाने से बचें.
- ब्रश को इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह धोकर सूखी जगह पर रखें.
इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में क्या खाने से बच्चा हेल्दी होता है? गायनेकोलॉजिस्ट से जानिए ये 6 चीजें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर WhatsApp के जरिए भेजें ये शानदार मैसेज, अपनों को दें बधाई
2 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
4 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
6 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
6 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
7 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
8 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
9 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
12 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 day agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines