प्रेगनेंसी में क्या खाने से बच्चा हेल्दी होता है? गायनेकोलॉजिस्ट से जानिए ये 6 चीजें

Pregnancy diet Chart: मां बनने का एहसास बहुत ही खूबसूरत होता है. इसलिए हर महिला अपना बहुत ही ध्यान रखती है और चाहती हैं कि उनका बच्चा हेल्दी हो. इसलिए आपको इन फूड्स को शामिल करना चाहिए.

Pregnancy diet Chart

प्रेगनेंसी में क्या खाने से बच्चा हेल्दी होता है? Image Credit- News24

Pregnancy Foods: मां बनना दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है. 9 महीने चलने वाला प्रोसेस बहुत ही सेंसिटिव होता है, क्योंकि इस दौरान खाने पीने का काफी ध्यान रखना होता है. जरा सी गलती हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है और यह एहसास आपसे छीन सकती है. इसलिए अपने साथ-साथ बच्चे की हेल्थ पर भी ध्यान देने की जरूरत है. कई बार बच्चा कमजोर पैदा होता है और मशीन में रखा जाता है. आपके साथ ऐसा न हो तो बेहतर होगा शुरुआत से ही अपनी डाइट पर ध्यान दें. डॉक्टर की मदद से अपनी थाली में उन चीजों को शामिल करें, जिनसे बच्चे और उसकी हेल्थ को फायदा हो. हम आपके साथ गायनेकोलॉजिस्ट अंबरीन के बताए गए ऐसे फूड्स को साझा कर रहे हैं, जिनका सेवन करना अच्छा हो सकता है. बता दें, उन्होंने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पेस्ट के जरिए दी है.  

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेगनेंसी में क्या खाने से बच्चा हेल्दी होता है? | These Foods Can Eat During Pregnancy

दही- दही खाने से न्यूट्रिशन मिलता है और बच्चा हेल्दी होता है. अगर आप कुछ अच्छा खा रहे हैं तो साथ दही का भी सेवन करें.
दूध- दूध नॉर्मल दिनों में भी पीना चाहिए, क्योंकि इसमें कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन भी पाया जाता है. इसका सेवन करने से बच्चा मजबूत पैदा होता है. 
केसर- केसर खाने से बच्चा हेल्दी होता है और ये बच्चे की हड्डियों और दांतों की ग्रोथ के लिए मदद करता है. साथ ही, मां की हड्डियों को भी मजबूत रखने का काम करता है. 
नारियल पानी- नारियल पानी पीने से बच्चा हाइड्रेट रहता है और गर्मियों में सुकून देने का काम करता है. आप अपने डॉक्टर से बात करके इसका सेवन कर सकते हैं. 
मिश्री वाला दूध- आप मिश्री वाला दूध पीना भी फायदेमंद माना जाता है. इससे मां और बच्चे को न सिर्फ एनर्जी मिलती है, बल्कि वो अंदर से स्ट्रांग भी महसूस करते हैं. 
नारियल- आप डॉक्टर की सलाह पर नारियल खा सकते हैं, क्योंकि इससे बच्चे को हेल्दी फैट मिलता है. साथ ही, बच्चे की मूवमेंट अच्छी तरह से होती है. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ