मुंह का कैंसर कहीं आपको भी तो नहीं? डॉक्टर के बताए इन संकेतों से जान सकते हैं खुद

Mouth Cancer Signs: मुंह का कैंसर बहुत ही आम हो चुका है. इंसान को बिना तंबाकू खाए कैंसर के लक्षण नजर आ सकते हैं. इसलिए आप डेंटल एक्सपर्ट के बताए टिप्स की मदद से घर पर ही बीमारी का पता लगा सकते हैं.

Mouth Cancer Signs

मुंह के कैंसर का पता कैसे लगाएं? Image Credit- Freepik

Mouth Cancer Ke Lakshan: कैंसर का नाम इतना खतरनाक है कि इंसान को संकेतों से भी डर लगता है. इसलिए ज्यादातर लोग शरीर में होने वाले बदलावों को बहुत ही हल्के में लेते हैं और कैंसर जैसी बीमारी के बारे में सोच भी नहीं पाते. ऐसा मुंह में होने वाले कैंसर को लेकर लोगों को लगता है कि यह बीमारी तंबाकू या गुटका खाने वाले को होती है. मगर ऐसा नहीं है कैंसर के सेल्स खराब लाइफस्टाइल की वजह से भी बनने लगते हैं. हालांकि, आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए डॉक्टर नीतू अग्रवाल ने बताया है कि कैंसर अचानक नहीं होता. शरीर इससे पहले कई तरह के संकेत देता है, जिसे घर पर ही पहचाना जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंह का कैंसर घर पर कैसे पता लगाएं? | How To Identify Mouth Cancer

लाल या सफेद धब्बे होना

डॉक्टर का कहना है कि आप शीशे में देखकर इस बात का पता लगा सकते हैं कि कहीं आपके मुंह के अंदर सफेद या लाल धब्बा तो नजर नहीं आ रहा और अगर आ रहा है तो यह कितने वक्त से मुंह के अंदर है. इस बात का पता लगाएं, क्योंकि यह कैंसर का संकेत हो सकता है.

2 हफ्ते से ज्यादा छाले रहना

अगर आपके मुंह में छाला या कोई घाव है, जो 2 हफ्ते से है तो इसे नजरअंदाज न करें. वहीं, अगर ठीक होकर दोबारा उसी जगह पर नजर आ रहा है तो इसकी जांच कराना जरूरी है. यह कैंसर होने या शुरुआती लक्षण का हिस्सा हो सकता है.

विज्ञापन

सफेद या मोटी स्किन होना

मुंह में तंबाकू दबाने वाली जगह पर लाल या सफेद धब्बा नजर आ रहा है तो यह खतरनाक हो सकता है. मोटी पपड़ी या सूजन नजर आए या दर्द महसूस हो तो आपको डॉक्टर से बात करने की जरूरत है. यह कैंसर बनने का शुरुआती लक्षण हो सकता है, जिसे वक्त पर रोका जा सकता है.

मुंह कम खुलना

कैंसर होने पर मुंह कम खुलता है और अगर कोशिश की जाती है तो दर्द होता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है और आपका मुंह कम खुल रहा है तो आपको डॉक्टर से बात करने की जरूरत है. आप मुंह का टेस्ट कराएं और पूरा इलाज करें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ