Cheapest Irctc Tour Package: मार्च के महीने में दो बड़े त्योहार हैं. ऐसे में अगर आप लॉन्ग वीकेंड पर ट्रिप प्लान कर रहे हैं और कम बजट में अच्छा एक्सपीरियंस चाह रहे हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. घूमने का प्लान बनाते समय अब आपको बजट की चिंता करने की जरूरत नहीं है. IRCTC के टूर पैकेज आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं, क्योंकि इनमें ट्रेन, फ्लाइट, होटल, खाना और साइटसीइंग एक साथ शामिल होते हैं. वहीं, अगर सही तरीके से बुकिंग की जाए तो आप हजारों रुपये बचा सकते हैं. आइए आसान भाषा में समझते हैं पूरा प्रोसेस क्या है और सस्ते टूर पैकेज कैसे बुक किए जा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- चाय बनाते समय पहले क्या डालें, पत्ती, दूध या चीनी? यही गलती अक्सर बिगाड़ देती है असल स्वाद!
IRCTC पर सही टूर पैकेज कैसे करें बुक?
सबसे पहले IRCTC Tourism की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. यहां पर आपको Domestic और International Tour के ढेर सारे ऑप्शन मिल जाएंगे. आप अपनी पसंद का डेस्टिनेशन, तारीख और लोगों की संख्या डालकर सर्च करें. आपके सामने कई पैकेज की लिस्ट आ जाएगी. अब बहुत ही ज्यादा सोच समझकर हर पैकेज की डिटेल ध्यान से पढ़ें. देखें कि कीमत में क्या-क्या शामिल है और फिर बुक करें.
सस्ता पैकेज बुक करने के स्मार्ट टिप्स
- अर्ली बुकिंग करें- IRCTC के आते ही खत्म हो जाते हैं. यहां पर कई पहले आओ-पहले पाओ वाली कहावत एकदम सही बैठती है. इसलिए आप जल्दी बुकिंग करें और सस्ता टूर पैकेज बुक करें.
- ऑफ-सीजन का चुनाव करें- ऐसा करने से आपके बहुत सारे पैसे बच सकते हैं. त्योहारों और छुट्टियों में कीमतें बढ़ जाती हैं. इसलिए ऑफ-सीजन ट्रिप की कोशिश करें.
- इकॉनमी कैटेगरी का करें चुनाव- बजट में आप सिर्फ इकॉनमी कैटेगरी का ही चुनाव करें. अगर लग्जरी जरूरी नहीं है तो Economy या Standard कैटेगरी भी बेस्ट रहेगी.
- Bharat Gaurav ट्रेन देखें- IRCTC की Bharat Gaurav थीम बेस्ड ट्रेनें भी बुक की जा सकती हैं. यह ट्रेन धार्मिक या पर्यटन जैसी जगहों को एक साथ कवर करती हैं. अलग-अलग टिकट बुक करने से बेहतर है एक ही पैकेज लेना.
इन बातों का रखें ध्यान
अपना बजट देखकर पैकेज बुक करें और इस दौरान अपनी पूरी जानकारी सही भरें और पहचान पत्र की डिटेल ध्यान से डालें.
टूर की पेमेंट करने से पहले कैंसिलेशन पर रिफंड पॉलिसी जरूर पढ़ लें. कई बार पैसे फंस सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं आसान और टेस्टी पनीर सैंडविच, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आएगा पसंद
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
6 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
7 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
9 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
10 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
13 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
13 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
14 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
14 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
16 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines