हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sunscreen लगाने से पहले मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए या बाद में? यहां जानिए चेहरे पर सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका क्या है

Right Way of Applying Sunscreen: धूप से बचने के लिए सनस्क्रीन लगाना जरूरी होता है. लेकिन, अक्सर ही लोग यह नहीं समझ पाते कि सनस्क्रीन को चेहरे पर लगाने का सही तरीका क्या है. ऐसे में यहां जानिए मॉइस्चराइजर को सनस्क्रीन के ऊपर लगाया जाता है या फिर सनस्क्रीन को मॉइस्चराइजर के ऊपर.

विज्ञापन
सनस्क्रीन से पहले और बाद में क्या लगाएं?

How To Apply Sunscreen: मौसम चाहे गर्मियों का हो या फिर सर्दियों का, सनस्क्रीन लगाना जरूरी होता है. खासतौर से कड़ी धूप वाले दिनों में चेहरे पर सनस्क्रीन लगाए बिना निकलना ही नहीं चाहिए. सनस्क्रीन के बिना धूप से चेहरा झुलसने लगता है और टैनिंग हो सकती है. धूप के कारण त्वचा पर परमानेंट डैमेज होने की संभावना भी बढ़ जाती है. ऐसे में गर्मियों में सनस्क्रीन लगाना और ठीक तरह से सनस्क्रीन लगाना जरूरी होता है. ज्यादातर लोगों को यह पता ही नहीं होता कि सनस्क्रीन को मॉइस्चराइजर (Moisturizer) के बाद लगाना चाहिए या मॉइस्चराइजर को सनस्क्रीन के बाद लगाएं. ऐसे में यहां जानिए स्किन केयर के सही स्टेप्स.

यह भी पढ़ें – नारियल तेल में मिलाकर लगा ली यह 12 रुपए की चीज तो नहीं झड़ेंगे बाल, वाइट हेयर भी होने लगेंगे काले

सनस्क्रीन को मॉइस्चराइजर से पहले लगाएं या बाद में

स्किन केयर में चेहरा धो लेने के बाद अगर टोनर लगाना चाहें तो लगा सकते हैं. टोनर लगाने के बाद बारी आती है मॉइस्चराइजर की. मॉइस्चराइजर लगाने के बाद सनस्क्रीन लगाई जाती है. सनस्क्रीन लगाने के बाद ही मेकअप वगैरह करते हैं. मॉइस्चराइजर लगाने से स्किन को जरूरी नमी मिलती है और उसके बाद सनसक्रीन लगाया जाए तो यह प्रोपर सन प्रोटेक्शन देती है.

विज्ञापन

कहां-कहां लगानी चाहिए सनस्क्रीन

सनस्क्रीन को सिर्फ चेहरे पर ही लगाना एक बड़ी गलती साबित होती है. चेहरे के अलावा भी शरीर के कुछ हिस्सें हैं जहां सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी होता है. चेहरे के साथ ही, कानों पर, गर्दन पर, हाथ पर, हेयर लाइन पर और पैरों पर भी सनस्क्रीन लगानी चाहिए.

विज्ञापन

रेग्यूलर लगाना है जरूरी

सनस्क्रीन को कभी लगाना और कभी ना लगाना सही आदत नहीं है. सनस्क्रीन का पूरा फायदा उठाने के लिए रोजाना सनस्क्रीन लगानी चाहिए. इससे सनस्क्रीन त्वचा को अच्छा रखती है.

विज्ञापन

पर्याप्त मात्रा में सनस्क्रीन लगाएं

पर्याप्त मात्रा में सनस्क्रीन लगाना जरूरी होता है. पर्याप्त मात्रा में सनस्क्रीन ना लगाई जाए तो इसका पूरा असर नहीं दिख पाता है. इसीलिए 2 उंगलियों के बराबर सनस्क्रीन लगानी चाहिए. धूप में निकलने से 15 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाने पर फायदा मिलता है.

विज्ञापन

घर के अंदर कब लगानी चाहिए सनस्क्रीन

अगर घर के अंदर हार्श लाइट्स हैं तो घर के अंदर भी सनस्क्रीन लगानी चाहिए. हार्श लाइट्स सूरज की किरणों की ही तरह त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं इसीलिए हार्श लाइट से बचने के लिए सनस्क्रीन लगाना जरूरी होता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – मोटापा कम करने के लिए किस समय पिएं अजवाइन का पानी? यहां जानिए सही तरीका

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola