मोटापा कम करने के लिए किस समय पिएं अजवाइन का पानी? यहां जानिए सही तरीका
Ajwain Water For Weight Loss: वजन घटाने में अजवाइन का पानी फायदेमंद साबित हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए कैसे बनाते हैं अजवाइन का पानी और किस तरह पीने पर वजन कम होने लगता है.

Ajwain Water Benefits: अजवाइन का पानी एक नहीं बल्कि कई तरह से शरीर के लिए फायदेमंद होता है. यह पानी पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के साथ ही मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है, वजन घटाने में असरदार है, सर्दी-खांसी को दूर करता है, मौसमी इंफेक्शंस को कम करता है और महिलाओं को पेट में होने वाली ऐंठन से छुटकारा दिलाने में भी मददगार होता है. ऐसे में यहां जानिए वजन कम करने के लिए अजवाइन का पानी पीने कैसे पिया जा सकता है.
अजवाइन का पानी कैसे बनाएं
2 / 6वजन घटाने के लिए अजवाइन का पानी बनाना बेहद आसान है. इसके लिए सबसे पहले एक चम्मच अजवाइन के दानों को रातभर एक गिलास पानी में भिगोकर रखें.
सुबह उबालकर पिएं
3 / 6अगली सुबह इस भीगे हुए अजवाइन के दाने वाले पानी को गर्म करें और छानकर खाली पेट पिएं. इसके फैट बर्निंग गुण शरीर को मिलते हैं.
पानी पीने का सही तरीका
4 / 6खाली पेट अजवाइन का पानी पीने के बाद आधे घंटे तक कुछ ना खाएं. आप चाहे तो वेट लॉस के लिए रात में खाना खाने के आधे घंटे बाद भी अजवाइन का पानी पी सकते हैं.
मात्रा का रखें ध्यान
5 / 6इस बात का खास ध्यान रखें कि आप अजवाइन का जरूरत से ज्यादा सेवन ना करें. अति किसी भी चीज की बुरी होती है. ऐसे में अजवाइन का 1-2 चम्मच से ज्यादा सेवन ना करें.
कंसिस्टेंट रहने पर दिखेगा असर
6 / 6वजन घटाने के लिए कम से कम 15 से 20 दिनों के लिए अजवाइन का पानी पिएं. निरंतर रहने पर ही अजवाइन का पानी अपना असर दिखा सकेगा.