नारियल तेल में मिलाकर लगा ली यह 12 रुपए की चीज तो नहीं झड़ेंगे बाल, वाइट हेयर भी होने लगेंगे काले

Hair Fall Control: बालों के झड़ने से परेशान हैं तो यहां जानिए नारियल तेल में क्या मिलाकर लगाने पर बालों का झड़ना रुक जाता है. बोनस यह है कि इस नुस्खे से सफेद बाल भी नेचुरल तरीके से काले होने लगते हैं.

How To Stop Hair Fall Naturally
1 / 6
How To Stop Hair Fall Naturally

Coconut Oil For Hair Fall: दौड़भाग वाली जिंदगी, खानपान में पोषक तत्वों की कमी, धूम में ज्यादा रहना या केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना, ये सभी चीजें बालों के झड़ने और सफेद होने की वजह बनती हैं. ऐसे में सही घरेलू नुस्खे आजमाए जाएं तो इन दिक्कतों से छुटकारा पाया जा सकता है. क्या आप जानते हैं अगर नारियल तेल में आपने 12 रुपए की यह चीज डालकर लगा ली तो बालों का झड़ना रुक सकता है और सफेद बाल काले होने लगते हैं सो अलग. यह चीज है कलौंजी. यहां जानिए कलौंजी (Kalonji) और नारियल का तेल किस तरह बालों के लिए फायदेमंद होते हैं.

विज्ञापन

फायदों से भरपूर हैं नारियल तेल और कलौंजी

फायदों से भरपूर हैं नारियल तेल और कलौंजी 2 / 6

कलौंजी को नारियल के तेल में मिलाया जाए तो इससे बालों को एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं. इसके अलावा, स्कैल्प मॉइस्चराइज्ड रहती है सो अलग. इस तेल से हेयर फॉलिकल्स को पोषण मिलता है.

विज्ञापन

कलौंजी से काले बाल

कलौंजी से काले बाल 3 / 6

कलौंजी में लिनोलिक एसिड पाया जाता है जो बालों के पिग्मेंट यानी मेलाटॉनिन बनाने वाले सेल्स को कम होने से रोकता है. इससे बाल काले बने रहते हैं और सफेद नहीं होते हैं.

तेल तैयार करने का तरीका

तेल तैयार करने का तरीका 4 / 6

नारियल तेल और कलौंजी का तेल तैयार करने के लिए आधा कटोरी नारियल के तेल में 2 चम्मच कलौंजी मिलाकर अच्छे से पका लें. तेल को 5 से 10 मिनट पकाने के बाद ठंडा करने के लिए अलग रख दें.

विज्ञापन

कैसे लगाएं नारियल और कलौंजी का तेल

कैसे लगाएं नारियल और कलौंजी का तेल5 / 6

इस तैयार तेल को सिर धोने से एक से डेढ़ घंटे पहले लगाया जा सकता है. तेल को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं. एक-डेढ़ घंटे बाद सिर धोकर साफ कर लें. अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई हैं तो इस तेल को आप रातभर भी सिर पर लगाकर रख सकते हैं.

सफेद बालों के लिए कलौंजी

सफेद बालों के लिए कलौंजी 6 / 6

नारियल तेल में कलौंजी मिलाकर लगाने के अलावा कौंलजी को पानी में पकाकर इस पानी को ठंडा करके इससे सिर धोया जा सकता है. कलौंजी के पानी से रोजाना सिर धोया जाए तो सफेद बाल काले हो सकते हैं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन