मस्कारे के बिना आंखों का मेकअप अधूरा है. इसलिए इसे सही तरीके से लगाना बहुत जरूरी है, क्योंकि अगर इससे ही पलके घनी और लंबी नजर आती हैं. मगर कई बार पलके आपस में चिपक जाती हैं, जिससे आंखों नेचुरल नहीं लगती हैं. कई बार आंखों के आसपास प्रोडक्ट फैल जाता है. अगर आप भी मस्कारा लगाते समय ऐसी गलतियां करते हैं तो लगाने का सही तरीका जानना जरूरी है. कुछ छोटी-छोटी मेकअप ट्रिक्स की मदद से आप घर पर ही पलकों को बेहतर लुक दे सकते हैं. हालांकि, मेकअप का लुक मस्कारे पर भी डिपेंड करता है और अगर इसे सही तरीके से नहीं लगा जाए तो परेशानी बढ़ सकती है.
इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन बप्पा को लगाएं आलू की खीर का भोग, यह रही आसान रेसिपी
मस्कारा लगाने से पहले करें ये काम
मस्कारा लगाने से पहले आंखों के आसपास का मेकअप साफ और सूखा होना चाहिए. अगर पलकों पर पहले से आई क्रीम, तेल या कोई दूसरा प्रोडक्ट लगा है तो उसे हल्के हाथों से साफ कर लें. इससे मस्कारा पलकों पर बेहतर तरीके से टिकने में मदद करेगा. अगर आप चाहें तो मस्कारा लगाने से पहले लैशेज का इस्तेमाल कर सकते हैं.
मस्कारा लगाने का सही तरीका
ब्रश से अतिरिक्त प्रोडक्ट निकालें- मस्कारा ब्रश को ट्यूब से निकालते समय उसे बार-बार अंदर-बाहर पंप न करें. इससे ट्यूब के अंदर हवा जा सकती है और मस्कारा जल्दी सूख सकता है. ब्रश निकालकर अगर उस पर बहुत ज्यादा प्रोडक्ट लगा है तो उसे ट्यूब के किनारे हल्का सा साफ कर लें.
पलकों की जड़ से शुरू करना- मस्कारा हमेशा पलकों की जड़ के करीब से लगाना शुरू करें. ब्रश को हल्के हाथ से जड़ों तक ले जाकर ऊपर की तरफ चलाएं. इससे मस्कारा पलकों की लंबाई में अच्छी तरह फैल सकता है.
ब्रश को सीधा और फिर हल्का घुमाएं- ऊपरी पलकों पर ब्रश को जड़ से सिरों तक ले जाते समय हल्का हल्का चलाएं. इससे हर लैशेज पर प्रोडक्ट पहुंचने में मदद मिलती है.
निचली पलकों पर कम मस्कारा लगाएं- निचली पलकों पर बहुत ज्यादा मस्कारा लगाने से आंखों के नीचे प्रोडक्ट फैल सकता है. इसके लिए ब्रश की टिप का इस्तेमाल करते हुए हल्की मात्रा में मस्कारा लगाएं.
मस्कारा फैल जाए तो क्या करें?
मस्कारा लगाते समय अगर थोड़ा प्रोडक्ट आंखों के आसपास लग जाए तो उसे तुरंत रगड़कर साफ न करें. पहले उसे सूखने दें, जिसके बाद एक साफ कॉटन बड्स की मदद से सूखे हुए मस्कारा को धीरे से हटाया जा सकता है.
खूबसूरत लुक के लिए एक आसान ट्रिक
अगर आपकी पलकों पर ज्यादा वॉल्यूम चाहिए तो पहले हल्की लैशेज लगाएं और उसके बाद सिर्फ उन हिस्सों पर दूसरी लेयर लगाएं जहां एक्स्ट्रा लुक चाहिए. वहीं, अगर आपको हल्का लुक चाहिए तो पतला मस्कारा लगाएं.
इसे भी पढ़ें- Fitness Tips: न डंबल, न ट्रेडमिल; सिर्फ चलने के तरीके में करें ये बदलाव और पाएं फिट बॉडी
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines