Benefits of Applying Egg On Hair: बालों का टूटना या झड़ना अब बहुत ही आम हो गया है. हालांकि, इसकी वजह सबकी अलग-अलग हो सकती हैं, जैसे- स्ट्रेस लेना, नींद का पूरा ना लेना आदि. ऐसे में अंडा इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है, खासकर इसका सफेद वाला हिस्सा. क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन या बायोटिन बालों को जड़ से मजबूत करने का काम करते हैं. बस आपको इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना आना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि गलत तरीका कभी-कभी नुकसानदायक साबित हो सकता है. अगर आप भी घने, मजबूत और हेल्दी बाल चाहते हैं तो अंडे के सफेद हिस्से का हेयर मास्क बनाकर इस्तेमाल. यकीनन कुछ ही दिनों में आपको रिजल्ट देखने को मिलेगा.
अंडे का सफेद हिस्सा बालों पर लगाने का तरीका | How to Apply Egg White on Hair
इसे भी पढ़ें- Skin Care: त्वचा पर आ जाएगा गजब का निखार, बस एक बार लगा लें ये होममेड फेस मास्क
अंडे की सफेदी और जैतून का तेल- बालों पर अंडे का सफेद हिस्सा जैतून के तेल में डालकर लगाया जा सकता है. इसके लिए एक कटोरी में 1 सफेदी और 1 चम्मच जैतून का तेल डालें. बालों पर लगाकर हल्के गर्म पानी से साफ कर लें.
अंडे की सफेदी और दही- दही और अंडा दोनों बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं. मास्क बनाने के लिए 1 चम्मच दही का इस्तेमाल करें. 15 मिनट बाद मास्क को माइल्ड शैम्पू से धोकर बालों को साफ करें.
अंडे की सफेदी- सिर्फ सफेद हिस्सा लगाने से बालों को बहुत ही फायदा होगा. इसमें आपको कुछ भी मिलाने की जरूरत नहीं है. ब्रश की मदद से इसे सिर पर लगा लें और बालों को साफ करें.
अंडे की सफेदी लगाने के फायदे
- बालों को मजबूत बनाने का काम करेगा.
- प्रोटीन की वजह से बाल टूटने बंद या कम हो जाएंगे.
- कंडीशनर की तरह काम करेगा, जिससे बाल सीधे हो जाएंगे.
- स्कैल्प से तेल को साफ करने में मदद करता है.
इन बातों पर दें ध्यान
- मास्क को साफ करने के लिए हमेशा ठंडे पानी का इस्तेमाल करें.
- इसकी बदबू को दूर करने के लिए गुलाबजल की कुछ बूंदें भी डाल दें.
- अगर आप चाहें तो इसके पीले हिस्से को भी बालों पर लगाएं
- मास्क को हटाने के लिए किसी भी केमिकल का इस्तेमाल ना करें.
- इस मास्क को हफ्ते में एक बार अपनाएं, क्योंकि जरूरत से ज्यादा हर चीज नुकसान करती है.
इसे भी पढ़ें- प्रेमानंद महाराज ने बताया जिसे हम प्यार करते हैं उसे कैसे भूलें, जो छोड़ गया है कभी नहीं आएगा याद
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
1 hr agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
13 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
17 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
17 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
17 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
21 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
1 day agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines