बालों को मुलायम और चमकदार बनाए रखने के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं. इनमें दही, हल्दी और एलोवेरा सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री है. हालांकि, एक्सपर्ट जावेद हबीब का मानना है कि दही बालों पर लगाने से कई तरह के फायदे हो सकते हैं. दही को बालों पर लगाने से बालों में कंडीशनिंग जैसा असर महसूस हो सकता है और रूखे बाल कुछ समय के लिए मुलायम नजर आ सकते हैं. हालांकि, इससे बाल झड़ने या किसी स्कैल्प की बीमारी का इलाज माना सही नहीं है. दही को लगाने के लिए आपको बालों की देखभाल सही तरीके से करनी होगी.
इसे भी पढ़ें- नाखून के किनारे की स्किन क्यों फटती है? जानिए हैंगनेल होने की वजह और इससे बचने के तरीके
जावेद हबीब ने बताया दही लगाने का तरीका
हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने बालों की ड्राईनेस के लिए दही के साथ सरसों का तेल इस्तेमाल करने का तरीका बताया है. उनके बताए तरीके में एक कटोरी दही में सरसों का तेल मिलाकर इसे बालों की लंबाई और खासकर सिरों पर लगाया जाता है. इसे लगाते समय करीब 5 से 7 मिनट तक हल्की मसाज करने और इसके बाद शैंपू से बाल धोने के लिए कहा गया है.
ऐसे तैयार करें दही का हेयर पैक
इसके लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं है. बस आपको आधा कटोरी दही और 2 चम्मच सरसों का तेल चाहिए होगा. इसे अच्छी तरह से मिलाकर बालों को छोटे हिस्सों में बांटकर इसे बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं. जावेद हबीब के बताए तरीके में मिश्रण को बालों पर लगाते हुए हल्की मसाज करने की बात कही गई है. खासकर बालों के सिरों पर इसे अच्छी तरह लगाएं, क्योंकि यही हिस्सा अक्सर ज्यादा रूखा और बेजान हो जाता है.
क्या दही से बालों का झड़ना रुक जाएगा?
बाल झड़ने के पीछे हार्मोनल बदलाव, पोषण की कमी, स्ट्रेस या स्कैल्प से जुड़ी समस्या जैसी कई वजहें हो सकती हैं. इसलिए लगातार या बहुत ज्यादा बाल झड़ रहे हों तो सिर्फ घरेलू नुस्खे अपनाकर इससे छुटकारा पाया जा सकता है. हाल ही में जावेद हबीब के नाम से दही और मुलेठी वाला हेयर पैक भी चर्चा में रहा है, लेकिन एक्सपर्ट की सलाह पर आपको दही का इस्तेमाल करना चाहिए.
दही लगाने से बालों में क्या बदलाव महसूस हो सकता है?
दही लगाने के बाद खासकर रूखे बाल कुछ समय के लिए नरम और आसानी से कंघी करने लायक महसूस हो सकते हैं. इसे एक कंडीशनिंग हेयर देखा जा सकता है, लेकिन इससे बाल तेजी से बढ़ेंगे, नए बाल आएंगे या गंजापन दूर होगा. अगर सिर की स्किन पर खुजली, घाव, लालिमा या कोई इंफेक्शन है तो बिना एक्सपर्ट की सलाह पर सिर पर बिल्कुल न लगाएं.
इसे भी पढ़ें- HPV वैक्सीन सिर्फ इंफेक्शन से नहीं, कैंसर से भी बचा सकती है? जानिए क्या कहती है साइंस
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
9 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
12 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
12 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
12 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
16 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
20 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines