हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

शादी के बाद पार्टनर के साथ तालमेल बिठाने में हो रही परेशानी? अपनाएं ये आसान सीक्रेट्स

How To Adjust With Husband: कई बार शादी के बाद पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ एडजेस्ट नहीं कर पाते और बहुत ही जल्दी अलग होने का फैसला ले लेते हैं. अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

विज्ञापन
शादी के बाद पति के साथ कैसे तालमेल बिठाएं?  Image Credit- Freepik

Adjustment After Marriage: आजकल शादी करना बहुत ही मुश्किल हो गया है और अगर अरेंज मैरिज है तो परेशानी थोड़ी ज्यादा बढ़ जाती है. कई बार चीजें ऊपर से साफ लगती हैं, लेकिन बाद में तालमेल सही तरह से नहीं बैठ पाता. हालांकि, शादी सिर्फ दो लोगों का साथ नहीं, बल्कि दो अलग-अलग सोच, आदतों और परिवारों का मिलन भी है. शादी के शुरुआती दिनों में कई कपल्स को एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. हर छोटी बात समझनी पड़ती है और अगर नहीं समझे तो गलतफहमियां पैदा हो जाती हैं. हालांकि, अगर शुरुआत से ही ध्यान दिया जाए तो इस परेशानी को काफी हद तक हल किया जा सकता है.   

इसे भी पढ़ें- Father’s Day 2026: कब है फादर्स डे? जानिए पापा का दिन आप किस तरह बना सकते हैं स्पेशल

शादी के बाद पति के साथ कैसे तालमेल बिठाएं?  | How To Adjust After Marriage 

खुलकर बात करें- कई बार पति-पत्नी के बीच तालमेल नहीं बैठ पाता. ऐसा शुरुआत में ज्यादा होता है, अगर आप खुलकर बात ही नहीं करेंगे तो परेशानी हो सकती है. अपने पार्टनर से शांत तरीके से बात करें और चीजों को सुलझाएं.
एक-दूसरे की आदतों को अपना मानें- कई बार चीजें हमें पसंद नहीं होती है, जिससे एक साथ रहने में परेशानी होती है. कई महिलाएं अपने पति को बदलने की कोशिश करते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप उनकी अच्छी-बुरी आदतों को समझने की कोशिश करें.
एक-दूसरे के लिए वक्त निकालें- बिजी सब होते हैं, लेकिन एक दूसरे को समझने के लिए वक्त निकालना बहुत जरूरी है. आप साथ में खाना खाने, घूमने जाना या कुछ देर बैठकर बातें करना रिश्ते को मजबूत बनाता है. क्वालिटी टाइम बिताने से समझने में परेशानी हल हो जाती है.
तारीफ करें- रिश्ते में प्यार और सम्मान बनाए रखने के लिए पार्टनर की छोटी-छोटी कोशिशों की तारीफ करना जरूरी है. अपने पार्टनर के खाने, काम करने या नॉर्मल ही तारीफ करते रहें, ताकि पार्टनर बिल्कुल भी गुस्से ना हो. 

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- Appe Recipe: नाश्ते में बनाएं पोहे के सॉफ्ट और क्रिस्पी अप्पे, आपसे हर कोई पूछेगा रेसिपी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola