Father's Day 2026: कब है फादर्स डे? जानिए पापा का दिन आप किस तरह बना सकते हैं स्पेशल
When Is Father's Day 2026: पापा अपना प्यार खुलकर चाहे ना जताएं लेकिन बच्चे जब प्यार जाहिर करते हैं तो पापा फूले नहीं समाते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि किस तरह फादर्स डे पर पापा को खुश किया जा सकता है.

Father's Day 2026: पापा बच्चों के सुपरहीरो होते हैं. उन्हें देखकर ही बच्चे बड़े होते हैं, उनसे परिवार और प्यार के मायने सीखते हैं और किस तरह स्वार्थ छोड़ सबके लिए जिया जाता है यह समझते हैं. इन्हीं पापा को उनके त्याग और मार्गदर्शन के लिए शुक्रिया कहने का दिन है फादर्स डे. हर साल जून के तीसरे रविवार के दिन फादर्स डे मनाया जाता है. इस साल 21 जून के दिन फादर्स डे सेलिब्रेट किया जाएगा. अगर आप भी इस दिन को अपने पापा के लिए स्पेशल बनाना चाहते हैं तो यहां जानिए फादर्स डे पर क्या करें जिससे पापा के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाए.
क्वालिटी टाइम बिताएं
2 / 7आज की व्यस्त जिंदगी में सबसे कीमती चीज समय है. फादर्स डे पर कुछ घंटे सिर्फ अपने पापा के लिए निकालें. उनके साथ बैठकर बातें करें, पुरानी यादें ताजा करें या उनकी पसंद की कोई एक्टिविटी करें.
हाथ से लिखा नोट दें
3 / 7महंगे गिफ्ट से ज्यादा एक दिल से लिखा हुआ नोट उन्हें खुशी दे सकता है. अपने पिता के लिए कुछ भावनात्मक शब्द लिखें और उन्हें बताएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं.
उनकी पसंद का खाना बनाएं
4 / 7अगर आपके पापा को कोई खास डिश पसंद है तो उसे घर पर बनाकर उन्हें सरप्राइज दें. पूरा परिवार साथ बैठकर डिनर करेगा तो दिन और भी यादगार बन जाएगा.
छोटा सा सरप्राइज प्लान करें
5 / 7आप उन्हें कोई पसंदीदा किताब, घड़ी, फोटो फ्रेम या उनकी जरूरत की कोई चीज गिफ्ट कर सकते हैं. जरूरी नहीं कि उपहार महंगा हो, उसमें आपका प्यार होना चाहिए.
फैमिली फोटोशूट कराएं
6 / 7फादर्स डे पर परिवार के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें खिंचवाएं. ये तस्वीरें आने वाले वर्षों में यादगार बन जाएंगी.
फादर्स डे पर क्या कहें
7 / 7फादर्स डे पर पापा को स्पेशल फील करवाने के लिए उन्हें प्यारा सा मैसेज भेजें या एक सिंपल आई लव यू या थैंक्यू से भी बात बन जाएगी. यह भी पढ़ें - क्या आपका परफ्यूम हो चुका है खराब? जानिए कब अपनी फेवरेट बोतल फेंक देनी चाहिए



















