Appe Recipe: नाश्ते में बनाएं पोहे के सॉफ्ट और क्रिस्पी अप्पे, आपसे हर कोई पूछेगा रेसिपी

Poha Appe Kaise Banaye: अगर आपको हेल्दी खाना पसंद हैं लेकिन उबला हुआ पोहा नहीं खाना है तो यह रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी. आप पोहे ही मदद से अप्पे तैयार कर सकते हैं, जिसे नाश्ते में हरी चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है.

Poha Appe Kaise Banaye

पोहे अप्पे की रेसिपी. Image Credit- AI

विज्ञापन

Easy Poha Appe Recipe: नाश्ता अगर हेल्दी हो तो पूरे दिन एनर्जी रहती है. आप पराठे या पोहा वगैरह ट्राई कर सकते हैं, लेकिन हर रोज एक ही तरह का नाश्ता करके ना सिर्फ बोरियत होती है बल्कि खाने का मन ही नहीं करता. इसलिए आपको हेल्दी चीजों से कुछ नया ट्राई करना चाहिए. आप पोहे से सॉफ्ट अप्पे तैयार कर सकते हैं, लेकिन इससे पहले आपको पोहे अप्पे बनाने की आसान रेसिपी बता होनी चाहिए. खास बात यह है कि इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. आप हमारी बताई गई रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं, जिसके लिए आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी. 

इसे भी पढ़ें- रोज सुबह किशमिश का पानी पीने से क्या होता है? जानिए Kishmish Water पीने का प्रभाव

विज्ञापन

पोहे अप्पे की रेसिपी

सामग्री

  • पोहा- 1 कप
  • सूजी- आधा कप
  • दही- 2 चम्मच
  • प्याज- आधा
  • टमाटर- 1
  • हरी मिर्च- 3
  • अदरक- आधा छोटा चम्मच
  • हरी धनिया- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • ईनो- आधा चम्मच
  • तेल- जरूरत से हिसाब से
  • स्टैंड

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें. फिर पोहे को अच्छी तरह धो लें और 5 मिनट के लिए भिगोकर रख दें. इसके बाद पानी निकालकर पोहे को मिक्सर में हल्का पीस लें.
  • अब एक बड़े बाउल में पिसा हुआ पोहा, सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें. फिर इसमें प्याज, गाजर, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और नमक डालकर मिक्स करें.
  • अगर जरूरत लगे तो थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें. बैटर को 5 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए.
  • इस तैयार बैटर में ईनो डालें और हल्के हाथ से मिलाएं. अब गैस पर पानी रखें और अप्पे स्टैंड को गर्म करें. गर्म करने के बाद थोड़ा तेल डालें और बैटर को डालें.  
  • बैटर तैयार होने के बाद उसमें ईनो या बेकिंग सोडा डालें और हल्के हाथों से मिला लें। अब अप्पे पैन को गैस पर गर्म करें और हर सांचे में थोड़ा-सा तेल डाल दें.
  • जब नीचे की तरफ सुनहरा रंग आ जाए तो अप्पे को पलट दें और दूसरी तरफ से भी क्रिस्पी होने तक सेंक लें. अप्पे  को ज्यादा सॉफ्ट बनाने के लिए दही का इस्तेमाल करें.
  • इसे एक प्लेट में निकालें और नारियल की चटनी के साथ सर्व करें. आप हरी चटनी के साथ भी अप्पे खा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- Belarus Ruble: कितनी मजबूत है बेलारूस की करेंसी? जानिए भारतीय रुपये के मुकाबले बेलारूसी रूबल की ताकत

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ