सोशल मीडिया का रियल-लाइफ रिश्तों पर कितना असर होता है? यहां जानिए प्यार के साथ पार्टनर में बढ़ने लगती हैं ये आदतें

Rishte Ko Kharab Kar Raha Hai: आज के समय में कई कपल्स अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर परफेक्ट दिखाने की कोशिश करते हैं. खूबसूरत तस्वीरें, रोमांटिक कैप्शन और हैप्पी पोस्ट्स के पीछे असल जिंदगी की इमोशनल अक्सर दब जाती हैं.

Social Media Puts Pressure on Real-life Relationships

सोशल मीडिया का रिश्तों पर कितना असर पड़ता है- Image Credit- Freepik

Social Media Impact: सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है. लोगों का सुबह उठते ही इंस्टाग्राम, फेसबुक या व्हाट्सएप चेक करने का रूटीन बन गया है. कुछ लोग पूरे दिन सोशल मीडिया से जुड़े रहते हैं, जिसका असर सिर्फ हमारी दिनचर्या पर ही नहीं बल्कि रियल-लाइफ रिश्तों, खासकर लव रिलेशनशिप पर भी साफ दिखाई देने लगा है. यह एक तरफ सोशल मीडिया रिश्तों को जोड़ने का काम करता है, वहीं दूसरी ओर यह कई नई परेशानियों की वजह भी बन रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि हमें सोशल मीडिया पर कपल्स की कई तरह के फोटोज और वीडियोज देखने को मिलती हैं, जिससे रियल लाफइ पार्टनर से उम्मीदें बढ़ जाती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया का रियल-लाइफ रिश्तों पर कितना असर होता है? | Social Media Puts Pressure on Real-life Relationships

परफेक्ट शब्द का आना- सोशल मीडिया पर लोग अपने रिश्तों का सिर्फ अच्छा हिस्सा दिखाते हैं. इस बात को बहुत कम लोग समझ पाते हैं और अपने रियल लाफइ पार्टनर से झगड़े करने लगते हैं. हालांकि, उन्हें पता होना चाहिए कि गलतफहमियां, चुप्पियां या मुश्किल दौर कोई पोस्ट नहीं करता. लेकिन देखने वाले को लगता है कि उसके अलावा सब खुश हैं. इससे रिश्ते में परफेक्ट दिखने का दबाव बढ़ता है.
कम्युनिकेशन में कमी- सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा एक्टिव रहने की वजह से पार्टनर के बीच बातचीत नहीं हो पाती या आमने-सामने बैठकर बात करने का समय कम हो जाता है. इससे धीरे-धीरे बातचीत की गहराई खत्म होने लगती है, जिससे रिश्ते में दूरी बढ़ जाती है और पार्टनर एक दूसरे से दूर होने लगते हैं.
अटेंशन की चाहत बढ़ना- सोशल मीडिया पर लगातार बने रहने से या पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट्स की आदत इंसान को बाहरी वैलिडेशन की तरफ ले जाती है. ऐसे में पार्टनर से मिलने वाला ध्यान कम लगने लगता है और रिश्ते में दूरियां पैदा हो सकती हैं. साथ ही, कई बार पार्टनर अपने साथी से ज्यादा चाहत करने लगता है.

रिश्ते को बैलेंस में रखने के आसान टिप्स

  • सोशल मीडिया पर कम वक्त बिताएं और अपने पार्टनर से जरूरत से ज्यादा उम्मीदें ना लगाएं.
  • अपने पार्टनर से खुलकर बात करें और उन्हें रील लाइफ जैसा कभी ना समझें, क्योंकि रियल लाइफ में पार्टनर अलग होता है.
  • बेवजह शक ना करें और किसी दूसरे पार्टनर से तुलना करने से बचें.
  • रिश्ते की बातें ऑनलाइन शेयर करने से पहले सोच लें.

इसे भी पढ़ें- क्या आपके बच्चे किताबों से दूर भागते हैं? इन आसान तरीकों से दिल लगाकर करेंगे पढ़ाई

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ