क्या आपके बच्चे किताबों से दूर भागते हैं? इन आसान तरीकों से दिल लगाकर करेंगे पढ़ाई

How To Make Kids Study: क्या आपका बच्चा भी पढ़ाई ठीक से नहीं कर पाता है और किताब का नाम सुनकर भागने लगता है? इस स्टोरी में हम आपको बेहद आसान और असरदार तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से आप बच्चों पर बिना दबाव बनाएं उन्हें पढ़ाई की ओर ला सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

Kids Study Tips

बच्चों का मन पढ़ाई में कैसे लगाएं?

Good Parenting Tips: आज के डिजिटल युग में बच्चों का ज्यादातर समय मोबाइल, टीवी और वीडियो गेम्स में चला जाता है. इसका सीधा असर उनकी पढ़ाई और कॉन्सन्ट्रेशन पर देखने को मिलता है. हर माता-पिता चाहता हैं कि उनका बच्चा मन लगाकर पढ़ें, लेकिन डांट या जबरदस्ती करने से अक्सर उल्टा असर पड़ता है. सच यह है कि अगर पढ़ाई को बोझ की जगह एक दिलचस्प एक्टिविटी बना दिया जाए, तो बच्चे खुद-ब-खुद किताबों की ओर आकर्षित होने लगते हैं. थोड़े से धैर्य और सही तरीकों से बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित की जा सकती है, जिसके बाद बच्चे मन लगाकर पढ़ने लगेंगे. इस स्टोरी में हम आपको कुछ आसान और असरदार टिप्स देंगे, जिन्हें फॉलो करके आप अपने बच्चे को आसानी से पढ़ाई की तरफ आकर्षित कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई के लिए एक तय समय करना जरूरी

बच्चों की पढ़ाई के लिए एक निश्चित समय तय करना बहुत जरूरी होता है. यानी जब बच्चा रोज एक ही समय पर पढ़ने बैठता है, तो उसका दिमाग उस समय पढ़ाई के लिए खुद को तैयार कर लेता है. शुरुआत में 20-30 मिनट पढ़ाना शुरू करें और दिन के साथ-साथ धीरे-धीरे समय बढ़ाते रहें. इससे बच्चे पर दबाव नहीं पड़ेगा और वह पढ़ाई को सहज रूप से अपनाएगा. एक नियमित रूटीन बच्चों में अनुशासन और फोकस दोनों बढ़ाता है.

डिस्ट्रैक्शन से दूर जरूरी

विज्ञापन

जिस जगह बच्चा पढ़ाई करता है, वहां का माहौल शांत और साफ होना बहुत जरूरी है. आप जब बच्चे को पढ़ाएं उस समय मोबाइल, टीवी या तेज आवाजों को कम रखे या फिर बंद ही कर दें. इसके लिए एक अलग स्टडी कॉर्नर बनाएं, जहां सिर्फ पढ़ाई से जुड़ी चीजें हों. साथ ही, जब बच्चा पढ़ रहा हो तो उसे बार-बार टोकने से रुकें. अच्छा और शांत माहौल बच्चों को मानसिक रूप से सुरक्षित महसूस कराता है और उनका ध्यान लंबे समय तक एक ही जगह पर बना रहता है.

पढ़ाई को बनाएं मजेदार

विज्ञापन

इसके अलावा पेरेंट्स को चाहिए कि वह पढ़ाई को थोड़ा मजेदार तरीके से पेश करें. इससे बच्चों की पढ़ाई की तरफ रुचि अपने आप बढ़ जाती है. छोटे बच्चों के लिए रंगीन किताबें, चार्ट, फ्लैश कार्ड्स और कहानियों का सहारा लिया जा सकता है. खेल-खेल में पढ़ाई कराने से बच्चे बिना दबाव के सीखते हैं. इस तरीके से उन्हें लगता है कि पढ़ाई कोई सजा नहीं और वह लंबे समय तक उन चीजों को याद रख पाते हैं.

स्क्रीन टाइम सीमित रखें

विज्ञापन

आज बच्चों में मोबाइल और टीवी की आदत तेजी से बढ़ रही है, जो पढ़ाई में सबसे बड़ी रुकावट है. इसलिए स्क्रीन टाइम के लिए साफ नियम बनाएं और उनका पालन कराएं. खाली समय में मोबाइल देने की बजाय किताब पढ़ने, पजल सॉल्व करने आदि की आदत डालें. जब स्क्रीन का इस्तेमाल सीमित होगा, तो बच्चों का ध्यान अपने आप पढ़ाई की ओर लौटने लगेगा.

गौरतलब है कि छोटे बच्चे को फोन नहीं देना चाहिए इससे उनका ध्यान इन्हीं चीजों में रहता है, एक बार फोन की लत लग जाए, तो उसे छुड़ा पाना काफी मुश्किल हो सकता है. अच्छे भविष्य के लिए ऐसे कदम उठाना बहुत जरूरी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ