How Japanese Use Watermelon Rind: गर्मियों में तरबूज खाकर इसके छिलकों को कूड़े के डिब्बे में फेंक दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं जापान के लोग तरबूज खाकर फेंकते नहीं हैं बल्कि इसके छिलके का अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल करते हैं. इसीलिए जापान के बाजारों और सुपरमार्केट में भी तरबूज के छिलके पैकेट में बंद बेचे जाते हैं और लोग इन्हें खरीदकर घर लाते हैं. असल में जापान के लोग तरबूज के छिलकों से जापानी आचार बनाते हैं जिसे tsukemono कहा जाता है. ऐसे में आप भी जानिए कैसे घर पर बनाया जा सकता है तरबूज के छिलकों का आचार.
यह भी पढ़ें- नाश्ते में बनाएं Malaika Arora का फेवरेट पनीर ठेचा, खाने में स्वादिष्ट और हटकर है यह स्नैक
कैसे बनाते हैं तरबूज के छिलकों का आचार
घर पर तरबूज के छिलकों का आचार बनाने के लिए जापानी लोग इस खास रेसिपी को अपनाते हैं. इसमें सबसे पहले तरबूज के छिलकों से सफेद हिस्से को निकाल लिया जाता है और हरे हिस्से को छोड़ देते हैं. सफेद हिस्से को क्यूब्स में काटा जाता है. इसके बाद इसे वाइन के साथ जिपलॉक बैग में बंद करके रखा जाता है. वाइन के अलावा इसमें राइस विनेगर डाल सकते हैं. अगर लेमन राइस विनेगर होगा तो आचार का स्वाद और अच्छा आएगा. राइस विनेगर से बने आचार को suzuke कहते हैं. इसमें क्रंच ज्यादा होता है और यह हल्के मीठे और कड़वे फ्लेवर का होता है.
सब्जी भी बना सकते हैं
जापान के ऐसे कुछ हिस्से हैं जहां अन्य सब्जियों की तरह ही तरबूज के छिलके की सब्जी बनाई जाती है. इस सब्जी को अन्य सब्जियों की ही तरह मसाले वगैरह डालकर पकाया जाता है और स्वाद लेकर खाया जाता है.
बना सकते हैं स्मूदी
तरबूज के छिलके को स्मूदी में भी डाल सकते हैं. इस छिलके के सफेद हिस्से को काटकर बाकी फलों के साथ पीसकर स्मूदी बनाएं. आपकी स्मूदी फाइबर से भरपूर हो जाएगी.
तरबूज के छिलकों के फायदे
- तरबूज के छिलके फाइबर से भरपूर होते हैं. इन छिलकों के सेवन से पाचन बेहतर होता है.
- दिल की सेहत अच्छी रहने में मदद मिलती है. यह ब्लड फ्लो को भी बेहतर करता है.
- शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी इन छिलकों का असर दिखता है.
- ये छिलके पौटेशियम, मैग्नीशियम और जिंक से भरपूर होते हैं.
- गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करने में भी तरबूज के छिलकों का असर दिखता है.
यह भी पढ़ें – रोज भीगे हुए अखरोट खाने से क्या होता है? जानिए सेहत पर क्या पड़ता है प्रभाव
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
4 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
8 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
11 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines