रोज भीगे हुए अखरोट खाने से क्या होता है? जानिए सेहत पर क्या पड़ता है प्रभाव

Bheege Akhrot Khane Ke Fayde: भीगे अखरोट खाने पर सेहत पर एक नहीं बल्कि कई तरह से असर पड़ता है. ऐसे में यहां जानिए रोजाना भीखे अखरोट खाए जाएं तो क्या होता है.

how many soaked walnuts to eat per day
1 / 7

Soaked Walnuts Benefits: अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इनसे सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. खासतौर से भीगे हुए अखरोट खाने पर प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स, विटामिन और खनिज जैसे मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कॉपर और मैंग्नीज शरीर को मिल जाते हैं. ऐसे में यहां जानिए रोजाना भीगे अखरोट खाने पर सेहत पर कैसा असर होता है और शरीर को इसके कौन-कौन से फायदे मिलते हैं.

विज्ञापन

हड्डियों को मिलती है मजबूती

हड्डियों को मिलती है मजबूती 2 / 7

भीगे हुए अखरोट रोजाना खाए जाएं तो इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं. अखरोट से हड्डियों को खनिज ही नहीं बल्कि ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भी मिलते हैं जो कैल्शियम के एब्जॉर्प्शन को बेहतर बनाते हैं.

विज्ञापन

दिल की सेहत के लिए

दिल की सेहत के लिए 3 / 7

भीगे हुए अखरोट खाने पर हार्ट हेल्थ अच्छी रहने लगती है. अखरोट गंदे कॉलेस्ट्रोल को बाहर निकालता है, रक्त धमनियों के फंक्शन को बेहतर करता है और इंफ्लेमेशन को कम करने में असरदार होता है जिससे दिल की दिक्कतें कम होती हैं.

दिमाग के लिए फायदेमंद

दिमाग के लिए फायदेमंद 4 / 7

भीगे अखरोट खाना दिमाग के लिए फायदेमंद होता है. यह ब्रेन टिशूज को प्रोटेक्ट करता है और इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है.

विज्ञापन

हर समय थकान रहती है

हर समय थकान रहती है 5 / 7

पेट की सेहत अच्छी रखने में भी भीगे अखरोट के फायदे दिखते हैं. इसमें मौजूद फाइबर गट हेल्थ को अच्छा रखते हैं और गट बैक्टीरिया को दूर करते हैं.

वजन घटाने में फायदेमंद

वजन घटाने में फायदेमंद 6 / 7

फाइबर से भरपूर होने के चलते अखरोट खाने पर वजन कम होने में मदद मिलती है. इसे खाने पर पेट लंबे समय तक भरा हुआ भी रहता है.

विज्ञापन

एक दिन में कितनी भीगे अखरोट खाने चाहिए

एक दिन में कितनी भीगे अखरोट खाने चाहिए 7 / 7

सेहत का ध्यान रखते हुए एक दिन में 2 से 3 भीगे हुए अखरोट खाए जा सकते हैं. रात के समय अखरोट को पानी में भरकर रखें और अगली सुबह इन्हें खा लें.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन