Kitchen Hacks: रसोई में जब कोई नया बर्तन आता है तो उसे तबतक इस्तेमाल किया जाता है जबतक वो बर्तन टूट कर अलग ना हो जाए. बर्तनों की यूं तो कोई एक्सपायरी डेट (Utensils Expiry Date) नहीं होती है, लेकिन बर्तनों को भी बाकी चीजों की ही तरह सही समय पर बदलना जरूरी होता है. सिल्वर या स्टील के बर्तनों की बात फिर भी अलग होती है लेकिन नॉन स्टिक बर्तन अलग होते हैं. नॉन स्टिक बर्तन जब नए होते हैं तो इनका इस्तेमाल करना आसान होता है और बेहद आसानी से ही इनपर कुछ भी पकाया जा सकता है जो चिपकता नहीं है और स्मूद तरीके से पैन से अलग हो जाता है. लेकिन, नॉन स्टिक बर्तनों की कोटिंग हटना शुरू होती है तो इसके सेहत पर नुकसान भी हो सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए नॉन स्टिक (Non Stick) समेत अन्य बर्तनों को कबतक इस्तेमाल करना चाहिए और इन बर्तनों को कब हटा देना चाहिए.
नॉन स्टिक बर्तनों को कब बदल देना चाहिए
ज्यादातर नॉन स्टिक बर्तनों में टेफलॉन नामक केमिकल की कोटिंग होती है जिसमें परफ्लुओरोऑक्टेनोइक एसिड (PFOA) होता है जिससे इन बर्तनों को साफ करना आसान हो जाता है और इनपर तेल या मक्खन वगैरह नहीं चिपकता है. कई ब्रांड्स इन बर्तनों पर सेरामिक कोटिंग भी करते हैं. लेकिन, लगातार इस्तेमाल से इन नॉन स्टिक बर्तनों की क्षमता कम होने लगती है जिससे सेहत पर नकारात्मक असर पड़ना शुरु हो जाते हैं. इसीलिए आमतौर पर 1 से 2 सालों में इन बर्तनों को बदलने की सलाह दी जाती है.
- जब नॉन स्टिक बर्तन स्क्रैच होने लगे तो उन्हें बदल दें.
- अगर घर में साल 2015 से पहले लिए गए नॉन स्टिक बर्तन हैं तो इन्हें बदलें क्योंकि इनमें PFOA की मात्रा ज्यादा होगी.
- अगर बर्तन की शेप बदल गई है तो इसे बदलना जरूरी है.
- नॉन स्टिक बर्तनों की कोटिंग हटने के बाद इन्हें इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
- अगर नॉन स्टिक बर्तन पर खाना चिपकने लगा है तो यह इन बर्तनों को रिप्लेस करने का सही समय है.
- अगर बर्तन पर जंग दिखने लगा है तो इन बर्तनों को बदल दें.
बाकी बर्तनों को कब बदलें
- चाकू या पीलर वगैरह को 1 से 2 साल में बदल देना चाहिए. अगर इनका हैंडल टूट रहा है या फिर ये घिस गए हैं और अपना काम ठीक से नहीं कर रहे हैं तो इन्हें बदलें.
- एल्यूमिनियम बर्तनों को बदलने का सही समय 5 से 7 साल का कहा जाता है. इसके अलावा जब बर्तन टेढ़े हो जाएं तब उन्हें बदलें.
- स्टेनलेस स्टील (Stainless Steel) के बर्तनों को 10 से 15 साल तक इस्तेमाल किया जा सकता है. लेकिन, इनमें खाना जलने लगे या फिर जंग दिखे तो तुरंत बदल दें.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
13 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
16 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
19 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
23 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
2 days agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines