कैसे पहचानें कि बढ़ गया है कॉलेस्ट्रोल? डॉक्टर ने बताया खून की नलियां ब्लॉक होने पर कौन-से लक्षण दिखते हैं

High Cholesterol: गंदा कॉलेस्ट्रोल एक नहीं बल्कि कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह बनता है. ऐसे में बढ़े हुए कॉलेस्ट्रोल का समय रहते पता लगाना जरूरी होता है. यहां जानिए किस तरह हाई कॉलेस्ट्रोल के लक्षण पहचाने जा सकते हैं.

High Cholesterol Symptoms

Cholesterol Symptoms: कैसे पता चलेगा कॉलेस्ट्रोल बढ़ गया है? Image Credit- Freepik

High Cholesterol Symptoms: शरीर को सही तरह से काम करने के लिए कॉलेस्ट्रोल की जरूरत होती है. लेकिन, अगर कॉलेस्ट्रोल जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होने लगती हैं. कॉलेस्ट्रोल एक तरह का फैटी सब्सटेंस होता है जो रक्त धमनियों में जमना शुरु हो जाता है. इससे होता यह है कि रक्त प्रवाह बाधित होने लगता है और पूरे शरीर में खून सही तरह से ना पहुंचने के कारण अंगों में दर्द होता है. गंदे कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) के कारण हार्ट अटैक की संभावना भी बढ़ जाती है. ऐसे में बढ़ते कॉलेस्ट्रोल की समय रहता पहचान करना जरूरी है. यहां जानिए हाई कॉलेस्ट्रोल के शुरुआती लक्षणों को कैसे पहचाना जा सकता है.

विज्ञापन

हाई कॉलेस्ट्रोल के शुरुआती लक्षण | Early Signs Of High Cholesterol

  • हाई कॉलेस्ट्रोल होने पर रक्त धमनियां अवरुद्ध होने लगती हैं जिससे सीने में दर्द हो सकता है.
  • इससे सांस फूलने की समस्या बढ़ जाती है.
  • हाई कॉलेस्ट्रोल से जल्दी थकान होने लगती है और कमजोरी महसूस होती है.
  • हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत से व्यक्ति को दोचार होना पड़ता है.
  • शरीर में गंदा कॉलेस्ट्रोल बढ़ता है तो इससे चेहरे के ऊपर पीले निशान नजर आ सकते हैं. ये पीली गांठें ज्यादातर आंखों के पास निकलती हैं.

पुरानी से पुरानी कब्ज को तोड़ देंगी रसोई की ये 2 चीजें, एकसाथ मिलाकर खाने पर Constipation से मिल जाएगा छुटकारा

विज्ञापन

खून की नलियां बंद होने पर क्या होता है

वैस्कुलर एंड एंडोवेस्कुलर सर्जन डॉ. सुमित कपाड़िया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि जब गंदगी या कहें कॉलेस्ट्रोल रक्त वाहिनियों में जमने लगता है और उनमें ब्लॉकेज (Blocked Arteries) हो जाती है तो शरीर पर कौन-कौनसे लक्षण नजर आने लगते हैं.

विज्ञापन
  • खून की नलियां ब्लॉक होने पर दिल तक खून कम पहुंचेगा जिसके चलते दिल में दर्द महसूस होगा, सीना टाइट लगने लगेगा और असहजता के कारण घबराहट भी हो सकती है.
  • सांस फूलने लगती है और थोड़ा सा भी चलने-उतरने के बाद लगने लगता है कि सांस नहीं ली जा रही है.
  • उंगलियों का ठंडा पड़ना (Cold Fingers) भी खून की नलियों के बंद होने का संकेत है. इसका मतलब यह हो सकता है कि शरीर के हर हिस्से तक सही तरह से खून नहीं पहुंच पा रहा है.
  • अगर एकदम से वजन कम होना शुरू हो गया है तो यह भी खून की नलियों के बंद होने का संकेत हो सकता है. अगर आर्टरीज बंद हो रही हैं तो एकदम से वेट लॉस होता नजर आ सकता है.
  • शरीर में अगर ब्लड फ्लो कम हो जाएगा तो कोई भी चोट जल्दी नहीं भरेगी. हर चोट को भरने में जरूरत से ज्यादा समय लगने लगेगा.

हाई कॉलेस्ट्रोल है तो कभी ना खाएं ये चीजें

अगर आपको शरीर में हाई कॉलेस्ट्रोल के लक्षण नजर आने लगे हैं तो कुछ चीजों को खाने से परहेज करना बेहद जरूरी है. डॉ. सुमित कपाड़िया का कहना है कि इंस्टेंट नूडल्स, मैदे से बनी चीजें, ज्यादा तली-भुनी चीजें और मीठे डिजर्टस खाना बंद कर दें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ