Weight Gain Diet: फिल्म बबीता सिंह रिपोर्टिंग (Babita Singh Reporting) की लीड एक्ट्रेस निमिषा सजयन ने बबीता ‘बेबी’ के किरदार के लिए 14 किलो वजन बढ़ाया था. निमिषा (Nimisha Sajayan) ने यह ट्रासंफॉर्मेशन अपने रोल में फिट होने के लिए किया था. हालांकि, अब निमिषा अपने पहले वाले वजन में आ चुकी हैं. निमिषा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि इस रोल के लिए किस तरह उन्होंने वजन बढ़ाया था. निमिषा ने अपने पोस्ट में वेट गेन का जिक्र किया है और साथ ही खाने की वो सभी चीजें भी दिखाई हैं जिनसे उन्हें वजन बढ़ाने में मदद मिली.
यह भी पढ़ें – Karishma Tanna इस तरह करती हैं नो मेकअप लुक क्रिएट, मिनटों में चेहरा खिल जाता है, नई मदर्स के लिए बताया रूटीन
निमिषा ने इस तरह बढ़ाया 14 किलो वजन
निमिषा ने अपने पोस्ट में लिखा कि किस उन्होंने अपना वजन बढ़ाने के लिए अपनी फेवरेट चीजो को डाइट में शामिल किया. वजन बढ़ाना आसान नहीं था लेकिन अपनी टीम के साथ निमिषा ने यह कर दिखाया. निमिषा की शेयर की गई फोटोज में दिखा कि वे अपनी वेट गेन डाइट (Weight Gain Diet) में प्रोटीन से भरपूर फूड्स शामिल करती थीं. प्रोटीन बाउल में हरी पत्तेदार सब्जियां, प्याज, टमाटर और पिकल्ड पेपर्स निमिषा की डाइट में होते थे. कभी निमिषा टोफू खाती थीं तो कभी हाल्फ बॉइल्ड एग्स के साथ फ्रेश हरी सब्जियां.
अपनी वेट गेन डाइट में निमिषा ने मीठा खाने से परहेज नहीं किया. पोस्ट के एक स्लाइड में पेस्ट्रीज, चॉक्लेट चिप और वॉल्नट कुकीज के साथ ही योगर्ट, नट्स, ग्रेनोला बार्स और ऑरेंज जूस भी नजर आया.
निमिषा ने वेट गेन डाइटिंग में ब्लूबेरीज टॉपिंग्स वाले पेनकेक्स और चॉक्लेट चिप वॉफल्स भी खूब खाए हैं. वहीं, पोहा, ब्रोकोली, हाफ बॉइल्ड एग्स और नमकीन-मूंगफली को टॉपिंग्स की तरह भी निमिषा ने अपनी डाइट में शामिल किया था.
दिनभर में लेती थीं 8000 कैलोरी
वजन बढ़ाने के लिए निमिषा को अपना कैलोरी इंटेक भी बढ़ाना पड़ा थी. निमिषा फिल्म से पहले 58 किलो की हुआ करती थीं. फिल्म बबीता सिंह रिपोर्टिंग में बेबी का किरदार निभाने के लिए निमिषा को अपना वजन 72 किलो करना पड़ा था. ऐसे में एक वक्त पर जहां निमिषा एक दिन में 1200 कैलोरीज लिया करती थीं, वह बढ़कर 8000 कैलोरी तक चली गई. निमिषा ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र भी किया था कि एक दिन में इतना खाना उनके लिए किसी नाइटमेयर से कम नहीं था.
यह भी पढ़ें – सुबह ये 5 प्राणायाम करना फायदेमंद बताते हैं बाबा रामदेव, सेहत दुरुस्त रखने के लिए रोज करने की दी सलाह
संबंधित खबरें
मां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
26 mins agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
16 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
19 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
21 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
23 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
