आज से गणेश जी का उत्सव शुरू हो गया है और हर तरफ बप्पा की अलग ही गूंज होती है. कोई बप्पा के स्वागत की तैयारी कर रहा है तो कोई भोग बनाने के बारे में सोच रहा है. हालांकि, गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाने की परंपरा है. इस मौके पर कई लोग घर पर ही मोदक बनाते हैं, लेकिन सही शेप देना अक्सर सबसे मुश्किल काम लगता है. अगर आपके पास मोदक का सांचा नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. इस लेख में बताए गए ट्रिक्स की मदद से आप हाथों से भी मोदक को खूबसूरत और परफेक्ट शेप दे सकती हैं. इन हैक्स को अपनाने के बाद आप आसानी से घर पर मोदक तैयार कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Paneer Tips: केमिकल वाले नकली पनीर अब नहीं करेगा सेहत खराब, घर पर ऐसे बनाएं सबसे अच्छा पनीर
आटे या मिश्रण की कंसिस्टेंसी रखना
मोदक को शेप देने से पहले सबसे जरूरी है कि उसका आटा या मिश्रण सही कंसिस्टेंसी का हो. अगर आटा बहुत सूखा होगा तो मोदक बनाते समय दरारें आ सकती हैं. वहीं, बहुत ज्यादा नरम मिश्रण से आकार बनाए रखना मुश्किल हो सकता है. इसलिए आटे को इतना नरम रखें कि वह आसानी से दबे और टूटे नहीं. आप आटे और खोया दोनों मिलाकर मोदक को शेप दिया जा सकता है.
हाथों से बनाएं छोटी कटोरी और दें शेप
आटे की एक छोटी लोई लेकर उसे हथेली पर रखें और अंगूठे की मदद से बीच से दबाते हुए धीरे-धीरे गोल शेप दें. अब इसे चारों तरफ से थोड़ा पतला करें, ताकि यह छोटी कटोरी जैसा बन जाए. ध्यान रखें कि किनारे बहुत मोटे न हों, क्योंकि अगर किनारे बहुत मोटे होंगे तो यह ठीक तरह के पक नहीं पाएंगे और स्वाद अच्छा नहीं आ पाएगा. इसलिए इस बात का ध्यान रखें और किनारे को पतला बनाएं.
उंगलियों से बनाएं प्लीट्स
अब इस छोटी कटोरी के किनारों पर उंगलियों की मदद से एक जैसी छोटी-छोटी प्लीट्स बनाएं. प्लीट्स बनाने के लिए किनारे को हल्का-सा उठाकर अंगूठे और उंगली से दबाएं. इसी तरह पूरे किनारे पर प्लीट्स तैयार करें और फिर मोदक को अच्छी तरह से शेप दें और अपना भोग तैयार करें.
चम्मच या टूथपिक का इस्तेमाल करना
कई बार हाथों से शेप सही नहीं बन पाता और मोदक दिखने में बेकार लग सकते हैं. इसलिए आप अंदर की लाइन बनाएं और मोदक को शेप दें. इससे पहले सभी प्लीट्स को एक जगह लाकर ऊपर से हल्का दबाएं और उंगलियों से नुकीला शेप दें. मोदक की पहचान वाला ऊपरी हिस्सा इसी तरह आसानी से तैयार किया जा सकता है.
मोदक स्टीम करते वक्त दूरी बनाना
मोदक तैयार होने के बाद उन्हें स्टीमर में थोड़ी दूरी पर रखें. इससे भाप अच्छी तरह से पहुंचती है और मोदक आपस में चिपकते भी नहीं हैं. स्टीम करने से पहले मोदक को ज्यादा देर खुला न छोड़ें, वरना ऊपर की लेयर खराब हो जाएगी. आप बिना स्टीम के भी मोदक को तैयार कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी पर इस बार कुछ अलग करें, चॉकलेट से बनाएं बप्पा की खूबसूरत इको-फ्रेंडली मूर्ति
संबंधित खबरें
मेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
2 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
2 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
3 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
5 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
5 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
7 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
18 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
1 day agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines