Winter Hair Care: सर्दियों में झाड़ू जैसे बालों से हो गए हैं परेशान? अंडे के ये 4 हेयर मास्क देंगे पार्लर जैसा स्मूथ ग्लो!

Hair Care Tips: क्या आपके बाल भी सर्दियों में रूखे व बेजान हो जाते हैं? आइए जानते हैं अंडे की मदद से कैसे आप अपने बालों को नई लाइफ दे सकते हैं?

Egg Mask For Hair

सर्दियों में बालों को कैसे जानदार बनाएं?

सर्दियों की ठंडी हवाएं जितनी सुकून देती हैं, उतनी ही परेशानी बालों को भी देती हैं. इस मौसम में अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि, उनके बाल रूखे, उलझे और झाड़ू जैसे हो जाते हैं. सुबह कंघी करते वक्त टूटते हुए बाल मन खराब कर देते हैं. ऐसे में अगर आप नेचुरल और सस्ता उपाय ढूंढ रहे हैं, तो अंडा आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं. अंडे में मौजूद प्रोटीन, विटामिन और हेल्दी फैट बालों को अंदर से पोषण देकर उन्हें दोबारा जानदार बनाने में मदद करते हैं. आइए जानते हैं कैसे आप अंडे से अपने बालों को नई लाइफ दे सकते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रूखे बालों के लिए अंडे का सिंपल हेयर मास्क

अगर आपके बाल सर्दियों में बहुत ज्यादा ड्राई और बेजान हो जाते हैं, तो सिर्फ अंडे का मास्क भी काफी असरदार हो सकता है. इसके लिए एक अंडा अच्छी तरह फेंट लें और इसे हल्के गीले बालों में जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं. लगाने के करीब 20 से 30 मिनट बाद ठंडे पानी से बालों को अच्छे से धो लें. यह मास्क बालों में खोई नमी वापस लाता है, उन्हें मुलायम बनाता है और टूटने की समस्या को धीरे-धीरे कम करता है.

बालों को मजबूत बनाने के लिए अंडा और ऑलिव ऑयल का मास्क

विज्ञापन

कमजोर और टूटते बालों के लिए अंडे के साथ ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद माना जाता है. ऑलिव ऑयल स्कैल्प को गहराई से मॉइस्चर देता है, जबकि अंडा बालों को ताकत देता है. इसका मास्क बनाने ते लिए एक अंडे में दो चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं और इस मिश्रण से स्कैल्प की हल्की मसाज करें. मास्क लाने के 30 मिनट बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें. इस मास्क के नियमित इस्तेमाल से हेयर फॉल कम होता है और नेचुरल चमक आती है.

हेल्दी स्कैल्प के लिए अंडा और शहद का मास्क भी बहुत फायदेमंद

विज्ञापन

बालों की सेहत स्कैल्प से जुड़ी होती है. सर्दियों में ड्राइनेस और डैंड्रफ स्कैल्प को कमजोर बना देती है, जिससे बाल झड़ने लगते हैं. ऐसे में अंडा और शहद का मास्क काफी मददगार होता है. एक अंडे में एक चम्मच शहद मिलाकर स्कैल्प और बालों पर लगाएं. लगाने के 20-30 मिनट बाद बालों को अच्छे से धो लें. इससे स्कैल्प हाइड्रेट रहती है और खुजली भी कम होती है और बालों की ग्रोथ बेहतर होती है.

बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए अंडा और एलोवेरा

विज्ञापन

अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों में भी बाल तेजी से बढ़ें और कम टूटें, तो अंडा और एलोवेरा का कॉम्बिनेशन आप अपना सकते हैं. एलोवेरा बालों की जड़ों को रिपेयर करता है और अंडा उन्हें मजबूत बनाता है. मास्क बनाने के लिए एलोवेरा जेल में एक अंडा मिलाकर स्कैल्प और बालों पर लगाएं. बालों पर लगाने के 30 मिनट बाद अच्छे से बालों को धो लें. हफ्ते में एक-दो बार इस मास्क को इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ बेहतर होती है और रूखापन कम होता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ