हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kunal Kemmu ने 80 से 71 kg किया अपना वजन, इस एक तरीके से Weight Loss हुआ सफल

Kunal Kemmu Weight Loss Transformation: एक्टर कुणाल खेमू ने 2 बार अपनी बॉडी को ट्रांसफोर्म किया है, एक बार वजन बढ़ाकर और एक बार वजन घटाकर. ऐसे में कुणाल से ही जानिए कि अपना 9 किलो वजन घटाने और फिट दिखने के लिए कौन से तरीके उनके सबसे ज्यादा काम आए.

विज्ञापन
कुणाल खेमू ने कैसे घटाया वजन, जानिए यहां.

Kunal Kemmu Weight Loss: एक्टर कुणाल खेमू अपनी दमदार एक्टिंग के लिए तो फेमस हैं ही, साथ ही अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं. हाल ही में ओनेस्टली सेइंग पोडकास्ट पर आए कुणाल ने अपने फिल्मी किरदारों और अपने लाइफस्टाइल पर भी बात की. कुणाल ने बताया कि किस तरह किताबें पढ़कर और एक्टर्स को देखकर उन्हें फिट रहने की इंस्पिरेशन मिली. कुणाल ने इस बात का भी जिक्र किया कि किस तरह अपनी 2 फिल्मों के लिए उन्होंने खुद को ट्रांसफोर्म (Weight Loss Transformation) किया जहां एक फिल्म के लिए उन्हें अपना वजन बढ़ाना पड़ा था तो दूसरी के लिए एकदम फिट दिखना था. कुणाल ने यह भी बताया कि 80 किलो से 71 किलो वजन करने में कौन सा तरीका कुनाल के सबसे ज्यादा काम आया.

यह भी पढ़ें – अब किराए पर मिलेगा बॉयफ्रेंड! भारत में भी चल पड़ा है ‘Rent a Boyfriend’ का वायरल ट्रेंड

कैसे किया 80 किलो से 71 किलो वजन

कुणाल खेमू ने पोडकास्ट में बताया कि एक्टर्स के लिए अपना वजन एकदम से घटाया या बढ़ाना कितना मुश्किल होता है. खासतौर से ट्रांसफोर्मेशन के लिए ना सिर्फ वजन घटाना पड़ता है बल्कि मसल मास भी कम होता है. इससे मूड स्विंग्स भी होने लगते हैं. कुणाल ने बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म गो गोआ गोन के लिए वजन घटाया था लेकिन राज और डीके फिल्म के लिए उन्हें मोटा दिखने के लिए वजन बढ़ाना पड़ा. कुणाल ने कहा, यह पहली बार था जब मैं अपनी जिंदगी में 80 किलो हुआ था. कुणाल ने वेट्स उठाने से लेकर कार्ब्स खाए जिससे उनका वजन बढ़ा था.

विज्ञापन

80 किलो से 71 किलो का होना कुणाल के लिए आसान नहीं था. उन्होंने इससे पहले तक फैट कटिंग के बारे में सुना जरूर था लेकिन यह नहीं जानते थे कि यह होता कैसे है. कुणाल ने कहा कि यह 90% डाइट का ही गेम है. कुनाल ने एक साल में अपना वजन 80 से 71 किलो किया था. इसके लिए कुणाल ने वॉटर फास्टिंग ट्राई की. कुनाल हफ्ते में 1 बार वॉटर फास्टिंग करते थे.

ऐसे की 24 घंटे वॉटर फास्टिंग

विज्ञापन

कुणाल ने बताया कि उनके लिए वॉटर फास्टिंग (Water Fasting) ने अच्छा काम किया. वे हर दिन 16 घंटे की इंटरमिटेंट फास्टिंग करते थे, यानी रात में जल्दी खाकर अगली सुबह देर से कुछ खाते थे. ऐसे में वॉटर फास्टिंग के दौरान वे 16 घंटे के बाद अगले 8 घंटे भी कुछ नहीं खाते थे और सिर्फ फास्टिंग करते थे. ऐसा करना मुश्किल होता था लेकिन वे खुद को पुश कर लेते थे. कुणाल ने 7 हफ्तों तक हफ्ते में एक दिन वॉटर फास्टिंग की थी.

वॉटर फास्टिंग के अलावा कुणाल ने हाई फैट, हैट प्रोटीन डाइट भी ट्राई की थी और अनाज खाना छोड़ दिया था. कुणाल को लंबे समय तक एसिड रिफ्लक्स की भी दिक्कत रही थी. धीरे-धीरे कुणाल ने अपनी डाइट में चावल शामिल करना शुरू किया. कुणाल ने दाल, ब्रेड और प्रोसेस्ड फूड्स से भी इस दौरान दूरी बना ली थी.

विज्ञापन

क्या होती है वॉटर फास्टिंग

वॉटर फास्टिंग एक तरह का उपवास है जिसमें व्यक्ति पानी पीने के अलावा और कुछ खाता या पीता नहीं है. वॉटर फास्टिंग का कोई निर्धारित समय नहीं है. लेकिन, वॉटर फास्टिंग हमेशा किसी एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही करनी चाहिए क्योंकि इसके शरीर पर विपरीत प्रभाव भी पड़ सकते हैं.

विज्ञापन

किसे नहीं करनी चाहिए वॉटर फास्टिंग

  • जो लोग अंडरवेट हैं यानी जिनका वजन सामान्य से ज्यादा कम है
  • वे लोग जो दिल की किसी कंडीशन से दोचार हो रहे हैं
  • जिन्हें अनकंट्रोल्ड माइग्रेन की दिक्कत है
  • टाइप 1 डायबिटीज वाले लोग
  • जो लोग किसी तरह की दवा ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें – रोज कच्चा लहसुन खाने से क्या होता है? एक्ट्रेस सोहा अली खान भी Garlic खाकर करती हैं दिन की शुरुआत

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola