पतंगबाजी कैसे बन रही है इंसानों और पक्षियों के लिए बड़ा खतरा? सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

How Kites Risk Human Life: आसमान में पतंगबाजी देखना काफी अच्छा और रोमांचक लगता है. लेकिन यह पतंग धीरे-धीरे लोगों के लिए जानलेवा बनती जा रही हैं. अगर आप भी पतंग उड़ाने जा रहे हैं, तो इस बात का ख्याल रखें…

How Kites Risk Human Life

पतंगबाजी कैसे ले रही है लोगों की जान?

Makar Sankranti के मौके पर पतंग उड़ाना एक परंपरा बन चुकी है, जिसे लोग बड़ी खुशी के साथ मनाते हैं. लेकिन ये शौक कई लोगों और पक्षियों के लिए जानलेवा भी बनती जा रही है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि पतंगबाजी के कारण कई ऐसी घटनाएं भी सामने आती हैं, जिसे सुनकर दिल कांप उठता है. त्योहारों के दौरान आसमान में उड़ती पतंगें देखने में भले ही सुंदर लगती हों, लेकिन इनके साथ इस्तेमाल होने वाला कांच और धातु से लेपित मांझा कई जिंदगियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है.

विज्ञापन

रिपोर्ट्स बताते हैं कि पिछले 15 सालों में मांझे से गला कटने, हाथ व उंगलियों में गहरे घाव और सड़क हादसों के कई मामलें सामने आ चुके हैं. इसी कड़ी में दिल्ली में साल 2016 में दो बच्चों की खतरनाक मांझे की वजह से हुई मौत के बाद तेज मांझे पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया था, जिसे बाद में पूरे देश में लागू किया गया.

विज्ञापन

पतंग के कारण सड़क पर चलते लोगों की जिंदगी पर बड़ा खतरा

पतंग लड़ाने के दौरान जब एक पतंग कटती है, तो उसका ढीला मांझा हवा में लटकता हुआ सड़कों और गलियों तक पहुंच जाता है. यही लटकता हुआ मांझा सबसे बड़ा खतरा बनता है. कई बार यह चलते लोगों या बाइक सवारों के गले में फंस जाता है, जिससे गंभीर चोट या मौत तक हो जाती है. वहीं, कटे हुए पतंग के पीछे भागते बच्चे अक्सर तेज रफ्तार ट्रैफिक, छतों और दीवारों पर चढ़ जाते हैं, जिससे गिरने और गड़ियों से टकराने का भी खतरा बना रहता हैं.

विज्ञापन

सिर्फ इंसान नहीं पक्षियों का भी है आसमान

हम पतंग उड़ाते समय ये बात भूल जाते हैं कि दुनिया सिर्फ हमारी नहीं है या सिर्फ हम ही दुनिया में नहीं रहते. बल्कि इस पृथ्वी का हिस्सा कई जीव भी हैं. इन तेज मांझों का खतरा सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पक्षियों व अन्य जीवों को भी इससे खतरा है. रिपोर्ट बताते है कि हर साल हजारों पक्षियां इस जानलेवा धागे में फंसकर घायल हो जाते हैं या फिर दम तोड़ देते हैं. पेड़ों और बिजली के तारों पर लटका मांझा पक्षियों के लिए अदृश्य जाल बन जाता है.

इसके अलावा, धातु लेपित चीनी मांझा आदि बिजली के तारों के संपर्क में आने पर आग, बिजली गुल होने और करंट लगने जैसी घटनाओं का कारण भी बनता है. हालांकि, इसलिए हमे इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि हम पतंगबाजी जिम्मेदारी के साथ करें. सही नियमों का पालन, सख्त निगरानी और लोगों की जागरूकता से यह परंपरा फिर से सुरक्षित और खुशहाल बन सकती है. खुशी का यह त्योहार किसी की जान का कारण न बने, इस बात का जरूर ख्याल रखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ