Gamle main pani jama hona: अगर गमले में पानी लंबे समय तक जमा रहता है तो पौधों की जड़ें सड़ सकती हैं और उनकी ग्रोथ भी रुक जाती है. इसलिए बरसात में इस बात पर खास ध्यान दें, क्योंकि मिट्टी में मोटी रेत, कोकोपीट और पर्लाइट जैसी चीजें मिलाने से ड्रेनेज बेहतर होता है. इससे पानी आसानी से निकल जाता है और जड़ों को हवा मिलती रहती है. साथ ही, सही मात्रा में पानी देना और गमले के ड्रेनेज होल को चेक करना भी जरूरी है. वो चीजें क्या हैं और इनका कैसा इस्तेमाल किया जा सकता है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- बेली फैट कम करने में मदद कर सकती है यह ड्रिंक, जानिए बनाने का आसान तरीका
मिट्टी में क्या मिलाएं? | Gamle Mein Pani Jama Hona
मोटी रेत का इस्तेमाल करें?
गमले की मिट्टी में मोटी नदी की रेत मिलाने से पानी आसानी से नीचे की ओर निकल जाता है. इससे मिट्टी सख्त नहीं होती और जड़ों तक हवा भी पहुंचती रहती है. आप थोड़ी मात्रा में रेत को मिलाएं और बहुत महीन रेत का इस्तेमाल न करें.
नारियल की भूसी डालें
कोकोपीट मिट्टी को हल्का और भुरभुरा बनाता है. यह जरूरत के अनुसार नमी बनाए रखता है और पानी की नमी और बाहर निकलने के रास्ते को बनाए रखता है. आप नारियल की भूसी का इस्तेमाल इसे पहले हल्का गीला करके करें और फिर मिट्टी में अच्छी तरह मिला दें.
ईंट के छोटे टुकड़े आएंगे काम
पर्लाइट एक हल्का नेचुरल चीज है, जो मिट्टी में हवा के फ्लो और पानी निकलने के जरिए को बेहतर बनाता है. अगर पर्लाइट आपके पास नहीं है तो साफ और छोटे ईंट के टुकड़ों का भी इस्तेमाल करें. इसे गमले के निचले हिस्से छोटे टुकड़े में इस्तेमाल करें.
इन बातों का भी रखें ध्यान
- इसका इस्तेमाल करते वक्त गमले के नीचे बना ड्रेनेज होल का भी ध्यान रखें. कई बार चीजें डालने के चक्कर में होल हमेशा बंद हो जाता है.
- पौधों को तभी पानी दें, जब मिट्टी की ऊपरी परत सूखी महसूस हो. वरना जरूरत से ज्यादा पानी डालने से परेशानी पैदा हो जाती है.
- ऐसे गमले चुनें जिनमें पानी आसानी से बाहर निकल सके. साथ ही, बारिश के दौरान गमलों में लगातार पानी जमा न रहने दें.
इसे भी पढ़ें- बार-बार धीमी पड़ जाती है गैस की आंच? अपनाएं ये आसान किचन हैक्स, मिनटों में मिलेगी तेज फ्लेम
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
2 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
10 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
10 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
12 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
12 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
13 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
14 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines