बार-बार धीमी पड़ जाती है गैस की आंच? अपनाएं ये आसान किचन हैक्स, मिनटों में मिलेगी तेज फ्लेम

Low Gas Flame: अगर आपके किचन में गैस की आंच बार-बार धीमी पड़ जाती है तो घबराने की बजाय फ्लेम को तेज करें. इसके लिए आपको बर्नर की सफाई, गैस पाइप और रेगुलेटर की जांच करते रहना चाहिए. ये काम आप घर पर भी आसानी से कर सकते हैं. 

Burner Gas Ka Flame

गैस बर्नर की सफाई करें. Image Credit- News24

Burner Gas Ka Flame: किचन में खाना बनाते वक्त कई बार गैस की आंच धीमी हो जाती है. इसकी वजह से खाना पकने में काफी वक्त लगता है और गैस भी ज्यादा खर्चा होती है. हालांकि, कई लोग इसे गैस खत्म होने का संकेत समझ लेते हैं, जबकि कई बार इसकी वजह बर्नर की गंदगी, गैस फ्लो में गंदगी या गलत इस्तेमाल भी हो सकता है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान किचन हैक्स अपनाकर आप गैस की फ्लेम को बेहतर बना सकते हैं. इसके लिए आपको किसी गैस वाले को बुलाने की जरूरत नहीं है. बस इस लेख में बताए गए टिप्स को अपनाएं और फ्ले को तेज करें. 

विज्ञापन
विज्ञापन

गैस बर्नर की सफाई करें

सिर्फ गैस चूल्हे को साफ करना काफी नहीं है. आपको इसके साथ-साथ बर्नर भी साफ करने चाहिए, क्योंकि छोटे-छोटे छेदों में तेल, मसाले और धूल जमा हो जाती है. इससे गैस की फ्लेम कमजोर पड़ जाती है और एक वक्त के बाद फ्लेम बिल्कुल न की बराबर निकलती है. इसलिए बर्नर को भी साफ करें और पानी से न धोएं. 

बर्नर सूखने के बाद ही लगाएं

धोने के बाद अगर बर्नर में नमी रह जाए तो गैस की आंच सही नहीं आती. इसलिए उसे अच्छी तरह सुखाकर ही दोबारा चूल्हे पर लगाएं. कई बार गीलेपन की वजह से परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है और गैस भी ज्यादा खर्च होती है. 

विज्ञापन

गैस पाइप और रेगुलेटर को चेक करें 

अगर बर्नर साफ होने के बावजूद फ्लेम कमजोर है तो गैस पाइप में मोड़, लीकेज या रेगुलेटर की खराबी हो सकती है. इसलिए समय-समय पर इनकी जांच करें और जरूरत पड़ने पर तकनीशियन से बदलवा लें. कई बार पाइप लाइन बहुत ही ज्यादा पुरानी हो जाती है और फिर फ्लेम को इफेक्ट सकती है. 

सही बर्तन का इस्तेमाल करें

बहुत बड़े बर्तन छोटे बर्नर पर रखने से गर्मी सही तरीके से नहीं फैलती और खाना देर से पकता है. इसलिए बर्नर के हिसाब से बर्तन रखें, ताकि बर्तन गर्म होने या खाना पकने में बिल्कुल भी वक्त न लगे. आप छोटे बर्तन का इस्तेमाल करें.  

विज्ञापन

गैस सिलेंडर को चेक करें 

कई बार धीमी फ्लेम की वजह से सिलेंडर में गैस कम होना भी होता है. अगर लंबे समय से गैस चल रही है और आंच लगातार कमजोर हो रही है तो सिलेंडर बदलने का समय हो सकता है. आप यह पहले खुद करके देखें और अगर समझ न आए तो तकनीशियन को दिखा दें.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ