Rice Water For Face: अक्सर चावल बनने के बाद हर घर में ज्यादातर चावल धोने या पकाने वाला पानी फेंक दिया जाता है. लेकिन, शायद लोग ये नहीं जानते कि यही चावल का पानी जिसे लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं, इसे कोरियन लोग अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल करते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि ये साधारण सा पानी हमारी त्वचा के लिए कितना फायदेमंद है. अगर आपकी भी ये परेशानी है कि आपको अपना चेहरा रूखा, थका हुआ और बेजान नजर आता है, तो आप महंगे प्रोडक्ट्स लेने के बजाय चावल के पानी (Chawal Ka Pani) का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि चावल का पानी कैसे चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – बालों की हालत हो गई खराब? कद्दू के बीज से घर पर बनाएं ये तेल
चावल के पानी में क्या है स्किन के लिए खास?
चावल के पानी की खासियत ये है कि इसमें अच्छी मात्रा में स्टार्च, कुछ अमीनो एसिड, विटामिन-E और कुछ एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड्स पाए जाते हैं, जो त्वचा की चमक बढ़ाने और उसे बेदाग बनाने में मदद करते हैं.
बेजान और रूखी स्किन को मिल सकती है नमी
अगर आपकी स्किन काफी रूखी रहती है तो चावल का पानी स्किन पर लगाने से आपकी स्किन की खोई हुई नमी वापस आ सकती है. चावल का पानी आपकी रूखी त्वचा को कुछ समय के लिए सॉफ्ट फील कराने में मदद कर सकता है.
रेडनेस और इरिटेशन को कर सकता है कम
अगर आपकी स्किन काफी सेंसिटिव है, तो आप उस पर चावल का पानी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे स्किन काफी शांत रहती है. खासकर धूप से डल होने वाली स्किन के लिए एक रामबाण इलाज है.
चेहरे पर कैसे करें इस्तेमाल?
चावल के पानी का सही से इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छे से पानी से धो लीजिए, ताकि उसमें कोई गंदगी न रहे. उसके बाद साफ पानी में चावल को भिगोकर रख लीजिए और कुछ देर के बाद पानी को चावल से छानकर अलग कर लीजिए. अब इस चावल के पानी को साफ कंटेनर में रख दें. अब जब भी आपको चावल का पानी चेहरे पर लगाना हो तो सबसे पहले अपनी स्किन को साफ करिए. उसके बाद चावल का पानी किसी कॉटन पैड पर लेकर या फिर साफ हाथों की मदद से चेहरे पर लगा लें. पानी लगाने के कुछ देर बाद उसे धो लीजिए. अगर आप अपनी स्किन पर पहली बार चावल का पानी इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करिए.
क्या चावल का पानी पीने से भी मिलेगा ग्लो?
कई लोग चावल का पानी पीने की भी सलाह देते हैं. लेकिन, चावल का पानी चेहरे पर लगाना और उसे पीना दो अलग बातें हैं. आप चाहें तो चावल का स्टोर किया हुआ पानी भी पी सकते हैं, लेकिन अगर आपको पेट दर्द, गैस या डाइजेशन से जुड़ी कोई भी समस्या है तो चावल का पानी पीने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर पूछें.
यह भी पढ़ें – खून से किया जाता है वैंपायर फेशियल, एक्ट्रेस Shenaz Treasury करवाया, बताया क्या है पूरा प्रोसीजर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
9 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
12 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
14 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
16 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
17 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
19 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines