Peele Dant Kaise Saaf Kare: कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आप फोटो खिंचवाने के बाद अपनी मुस्कुराते हुए फोटो को सिर्फ इसलिए पोस्ट न किया हो क्योंकि उसमें आपके दांत पीले दिख रहे हों? इसमें परेशान होने की बात नहीं है क्योंकि ये केवल आपकी समस्या नहीं है, बहुत से लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं. कभी-कभी दांतों की अच्छे से केयर न करने पर दांतों की ऊपर की लेयर पर पीले दाग लग जाते हैं. कुछ लोगों में ये बढ़ती उम्र के कारण भी होता है. आइए जानते हैं कि कैसे घर के ही कुछ तरीकों से आप अपने दांतों के पीलेपन को कम कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- पैरों को नमक और सिरके के पानी से धोने पर क्या होता है? जानिए इस हैक के फायदे
ऐसे करें दांतों को ब्रश
रोज ब्रश करना बहुत ही बेसिक सी एडवाइस है, लेकिन फिर भी बहुत से लोग ये नहीं करते हैं और अगर करते भी हैं तो सही तरीके से नहीं करते हैं. ऐसा ब्रश चुनें जिसके ब्रिसल नरम हों और हर दिन दो बार ब्रश करिए, एक बार सुबह उठकर और रात को सोने से पहले. सिर्फ एक मिनट में ही ब्रश करके न छोड़ें बल्कि करीब 2 मिनट तक ब्रश करने की आदत डालिए. ब्रश करते समय बहुत जोर से दांतों को न रगड़ें. इसके साथ ही सिर्फ सामने के दांत नहीं बल्कि पीछे की सतह और मसूड़ों को भी साफ करें.
चाय-कॉफी पीने के बाद तुरंत ब्रश नहीं, पहले ये करें
अगर आप चाय, कॉफी या कोई गहरे रंग का बेवरेज पीते हैं तो इनसे भी आपके दांतों के दाग बढ़ सकते हैं. लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है कि आप हर कप के तुरंत बाद टूथब्रश लेकर ब्रश करें. इसके बजाय आप सामान्य पानी पीकर उससे मुंह को कुल्ला करें जिससे दांतों पर लगे अवशेष हट सकें. चाय और कॉफी को धीरे-धीरे घंटों तक पीने की आदत भी छोड़िए, इससे आपके दांत इनके कॉन्टैक्ट में ज्यादा समय तक रहेंगे.
केले का छिलका आ सकता है काम
दांतों को नेचुरली साफ करने के लिए केले के छिलके का पिछला हिस्सा इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए आपको बस इतना करना है कि केले के छिलके के अंदरूनी हिस्से को दांतों पर रगड़ना है. इससे दांतों का पीलापन कम होता है. अगर दांतों को आयदिन केले के छिलके से साफ किया जाए तो दांतों का पीलापन कम हो सकता है.
दांतों के बीच की गंदगी को नजरअंदाज न करें
सिर्फ ब्रश करके ही अपने दांतों को साफ न समझें बल्कि दांतों के बीच की जगह भी अच्छे से साफ करें. इसके लिए रोजाना फ्लॉस से दांतों के बीच की सफाई जरूर करिए क्योंकि दांतों के बीच में खाने के कण फंस जाते हैं जो आगे जाकर दांतों का लुक खराब कर सकते हैं. दांतों के पीलेपन से बचने और उसे कम करने के लिए साफ-सफाई भी उतनी ही जरूरी है.
घर की ये चीजें दांतों पर रगड़ने की गलती न करें
आपको दांतों का पीलापन कम करने के लिए इंटरनेट पर बहुत से ऐसे नुस्खे मिल जाएंगे जिनमें दांतों पर नींबू, सिरका या ऐसी ही दूसरी चीजों को लगाने की सलाह दी जाती है. ऐसे नुस्खों को ट्राई करने से बचें क्योंकि ये सभी चीजें हमारे दांतों को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं.
अगर आपके दांतों की पीली परत न हटे
अगर दांतों को अच्छे से ब्रश करने के बाद और उनकी अच्छी तरह सफाई रखने के बाद भी उनकी पीली परत न हटे तो एक बार डॉक्टर से जरूर मिलें क्योंकि आपको कोई और समस्या भी हो सकती है. इसके साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि ये जरूरी नहीं है कि दांतों का रंग सफेद ही हो. किसी-किसी का बचपन से ही दांतों का रंग पीला होता है इसलिए इस बात पर भी गौर करिए कि क्या आपके दांत शुरू से ही पीले हैं या फिर उनमें एकदम से कोई बदलाव आया है.
यह भी पढ़ें- कीबोर्ड दिखता है साफ लेकिन अंदर भरी होती है गंदगी, ऐसे करें सही तरीके से सफाई
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
3 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
11 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
11 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
12 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
13 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
14 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
15 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines