कौन सा फल खाने से चेहरे पर ग्लो आता है? | Fruits For Glowing Skin

Fruits For Glow: ऐसे कुछ फल हैं जिन्हें खाने पर चेहरा निखर सकता है. यहां जानिए ग्लोइंग स्किन के लिए आपको कौन सा फल खाना चाहिए.

glowing skin ke liye kaun sa fruit khaye
1 / 7
glowing skin ke liye kaun sa fruit khaye

Fruits For Glowing Skin: खानपान में जिन चीजों को शामिल किया जाता है उनका असर सेहत और त्वचा पर भी पड़ता है. अगर अच्छी चीजें खाई जाएं तो स्किन ग्लो करती है, वहीं अगर सही चीजें ना खाई जाएं तो स्किन पर जो ग्लो है वो भी छिन जाता है. ऐसे में यहां आपके लिए कुछ ऐसे ही फलों का जिक्र किया जा रहा है जो स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं और त्वचा को फ्रेशनेस भी देते हैं.

विज्ञापन

संतरा

संतरा 2 / 7

विटामिन सी से भरपूर संतरा स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है. संतरा खाने पर कोलेजन सिंथेसिस होता है जिससे स्किन को एंटी-एजिंग गुण मिलते हैं और चेहरे की झाइयां भी कम होती हैं.

विज्ञापन

बेरीज

बेरीज 3 / 7

बेरीज जैसे स्ट्रॉबेरीज या ब्लूबेरीज स्किन को एंटी-ऑक्सीडेंट्स देती हैं. इन्हें खाने पर स्किन पर फ्री रेडिकल्स से होने वाला नुकसान कम होता है.

पपीता

पपीता 4 / 7

पपीता में पाए जाने वाले एंजाइम्स चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स को हटाते हैं और स्किन को निखरा हुआ बनाते हैं. इससे स्किन पर चमक आ जाती है.

विज्ञापन

तरबूज

तरबूज 5 / 7

चेहरा निखारने के लिए आप तरबूज भी खा सकते हैं. तरबूज एक हाइड्रेटिंग फल है जिससे टॉक्सिंस कम होते हैं और इंफ्लेमेशन कम होने में भी असर दिखता है.

सेब

सेब 6 / 7

एक नहीं बल्कि कई गुणों से भरपूर होता है सेब. सेब खाने पर स्किन को विटामिन ए और सी भी मिलता है.

विज्ञापन

कीवी

कीवी 7 / 7

कीवी विटामिन सी और ई से भरपूर फल है. कीवी खाने पर एक्ने कम होता है, इंफ्लेमेशन कम होती है और त्वचा की इलास्टिसिटी बढ़ती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन