Cockroach Remedies: कॉकरोच घर में एक बार आ जाएं तो अपना अड्डा जमा लेते हैं और घर से जाने का नाम नहीं लेते हैं. यह देखने में तो गंदे लगते ही हैं, साथ ही अपने साथ गंदगी भी लेकर आते हैं. इसी गंदगी के साथ जब कॉकरोच खाने पर बैठते हैं तो खाने को भी दूषित करते हैं. इससे बीमारियां फैलने का डर रहता है सो अलग. ऐसे में इन कॉकरोच (Cockroaches) को भगाने के लिए कपूर (Camphor) का इस्तेमाल किया जा सकता है. जानिए कपूर समेत और कौन-कौन से नुस्खे कॉकरोच का खात्मा करने में आपकी मदद कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – क्या आप जानते हैं दूध में मेंढक क्यों रखते थे लोग? वजह सुनकर चकरा जाएगा सिर
कपूर से कैसे भगाएं कॉकरोच
कपूर की गंध कॉकरोच को बिल्कुल नहीं सुहाती है. ऐसे में कॉकरोच को भगाने के लिए कपूर (Kapur) का इस्तेमाल किया जा सकता है.
कपूर का स्प्रे – कपूर से कॉकरोच भगाने के लिए कपूर का स्प्रे बनाया जा सकता है. स्प्रे बनाने के एक गिलास पानी में कपूर के कुछ टुकड़े डालें और कुछ देर के लिए अलग रख दें. जब कपूर पूरी तरह पानी में घुल जाए तो इसे स्प्रे बोतल में डालें और कॉकरोच पर छिड़कने के लिए इस्तेमाल करें. इस तरह कपूर के पानी से कॉकरोच भागने लगेंगे.
कपूर का पाउडर – कपूर के पाउडर से भी कॉकरोच को भगाया जा सकता है. इसके लिए कपूर को पीसकर पाउडर बना लें. इस पाउडर को कॉकरोच के ठिकानों पर डालें. सिंक, कैबिनेट्स के पीछे और नाली के पास कपूर का पाउडर डाला जा सकता है.
कपूर की गोलियां – अगर कुछ ज्यादा जद्दोजहद करने का मन ना करे तो कपूर की गोलियों को घर के अलग-अलग कोनों में रखा जा सकता है. इन्हें खासकर उन जगहों पर रखें जहां कॉकरोच का आना जाना लगा रहता है.
कपूर का पोछा लगाएं – कपूर को पानी में घोलकर इस पानी से पोछा लगाने पर कॉकरोच फर्श से दूर रहते हैं. इससे कॉकरोच के साथ ही अन्य छोटे-मोटे कीड़े भी दूर रहने लगते हैं.
कॉकरोच भगाने के घरेलू नुस्खे
- कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए घर के और भी कुछ नुस्खे आपके बेहद काम आ सकते हैं. कॉकरोच भगाने के लिए लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) और चीनी के पाउडर को मिलाएं और इसे घर के उन हिस्सों पर फैला दें जहां कॉकरोच ज्यादा आते हैं. इस पाउडर को खाते ही कॉकरोच मर जाएंगे.
- नीम का पाउडर भी कॉकरोच को भगाने में फायदेमंद साबित हो सकता है.
- तेजपत्ता को रसोई में उन जगहों पर रख दें जहां कॉकरोच ज्यादा आते हैं.
- बोरिक एसिड को भी कॉकरोच के ठिकानों पर छिड़कने से कॉकरोच भाग सकते हैं.
- पिपरमिंट ऑयल को पानी में मिलाकर कॉकरोच पर छिड़का जा सकता है. इससे कॉकरोच भाग जाते हैं.
यह भी पढ़ें – तांबे की बोतल से पीते हैं पानी तो कभी ना करें ये 3 गलतियां, टॉक्सिक हो सकता है वॉटर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
5 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
7 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
9 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
11 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines