तांबे की बोतल से पीते हैं पानी तो कभी ना करें ये 3 गलतियां, टॉक्सिक हो सकता है वॉटर

Copper Bottle: तांबे की बोतल से पानी पीना यूं तो बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन असल चैंलेंज इस बोतल की मेंटेनेंस है. यहां जानिए तांबे की बोतल से जुड़ी कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए और किस तरह कॉपर बोतल से पानी पीना चाहिए.

How To Clean Copper Water Bottle
1 / 7
How To Clean Copper Water Bottle

Copper Bottle Mistakes: तांबे के बर्तन लंबे समय से ट्रेंड में बने हुए हैं. खासतौर से तांबे की बोतल से पानी पीने को हेल्दी बताया जाता है और इसीलिए लोग ना सिर्फ घर में बल्कि ऑफिस में भी तांबे की बोतल (Copper Water Bottle) का इस्तेमाल करने लगे हैं. लेकिन, तांबे की बोतल से जुड़ी कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने के बाद ही इस बोतल से पानी पीना चाहिए. इसी बारे में बताते हुए न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि तांबे की बोतल से जुड़ी कौन सी गलतियां कभी नहीं करनी चाहिए. इन गलतियों के कारण तांबे की बोतल का पानी सेहत को फायदा देने के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है.

विज्ञापन

नींबू के रस का इस्तेमाल

नींबू के रस का इस्तेमाल 2 / 7

तांबे की बोतल में नींबू का रस डालना या कोई एसिडिक चीज जैसे नारियल पानी, फलों का जूस और छाछ डालना नुकसानदायक हो सकता है. इन सब में एसिड होते हैं जो कॉपर के कॉन्टेक्ट में आकर रिएक्ट करते हैं और पानी में लीक होने लगते हैं.

विज्ञापन

बहुत गर्म या ठंडा पानी डालना

बहुत गर्म या ठंडा पानी डालना 3 / 7

तांबे के बर्तन में या तांबे की बोतल में बहुत ठंडा या बहुत गर्म पानी नहीं डालना चाहिए. एक्सट्रीम टेम्परेचर कॉपर लीचिंग बढ़ा सकता है.

दिनभर कॉपर का पानी पीना

दिनभर कॉपर का पानी पीना 4 / 7

तांबे की बोतल से जुड़ी एक बड़ी गलती यह भी है कि पूरा दिन कॉपर की बोतल से ही पानी पिया जाए. ऐसा करने पर शरीर में एक्सेस कॉपर जा सकता है और जमा हो सकता है.

विज्ञापन

कैसे करें तांबे की बोतल का इस्तेमाल

कैसे करें तांबे की बोतल का इस्तेमाल 5 / 7

तांबे की बोतल में हमेशा सादा पानी भरकर रखना चाहिए. इस पानी को 6 से 8 घंटों तक या फिर रातभर बोतल में भरकर रखें. वहीं, रोजाना 250 से 500 मिलीलीटर पानी ही पिएं.

तांबे की बोतल में क्या नहीं रखना चाहिए

तांबे की बोतल में क्या नहीं रखना चाहिए 6 / 7

तांबे की बोतल में नींबू पानी, एपल साइडर विनेगर, छाछ और कोई भी एसिडिक ड्रिंक नहीं रखनी चाहिए.

विज्ञापन

तांबे की बोतल कैसे करें साफ

तांबे की बोतल कैसे करें साफ 7 / 7

तांबे की बोतल को ठीक तरह से साफ करना बेहद जरूरी होता है. इस बोतल की अच्छी तरह सफाई की जाए तो ऑक्सीडेशन बिल्डअप नहीं होता है. सफाई के लिए कभी-कभी बर्तन धोने वाले साबुन का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा हल्दी और नमक के पेस्ट से तांबे की बोतल को बाहर से साफ कर सकते हैं. यह भी पढ़ें - फैटी लिवर के लिए इन 3 चीजों को बेस्ट बताते हैं एक्सपर्ट, पेट के डॉक्टर ने कहा Fatty Liver में खाएं ये फूड्स अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन