---विज्ञापन---

क्या कपूर से कॉकरोच भागते हैं? जानिए Cockroach भगाने के लिए बेस्ट घरेलू नुस्खे कौन से हैं

Cockroach Home Remedies: ऐसे कुछ घरेलू नुस्खे हैं जो कॉकरोच भगाने में आपके बेहद काम आ सकते हैं. यहां जानिए कपूर कॉकरोच पर कितना प्रभावी है और घर की वो कौन सी चीजें हैं जो कॉकरोच का खात्मा कर सकती हैं.

---विज्ञापन---

Cockroach Remedies: कॉकरोच घर में एक बार आ जाएं तो अपना अड्डा जमा लेते हैं और घर से जाने का नाम नहीं लेते हैं. यह देखने में तो गंदे लगते ही हैं, साथ ही अपने साथ गंदगी भी लेकर आते हैं. इसी गंदगी के साथ जब कॉकरोच खाने पर बैठते हैं तो खाने को भी दूषित करते हैं. इससे बीमारियां फैलने का डर रहता है सो अलग. ऐसे में इन कॉकरोच (Cockroaches) को भगाने के लिए कपूर (Camphor) का इस्तेमाल किया जा सकता है. जानिए कपूर समेत और कौन-कौन से नुस्खे कॉकरोच का खात्मा करने में आपकी मदद कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें – क्या आप जानते हैं दूध में मेंढक क्यों रखते थे लोग? वजह सुनकर चकरा जाएगा सिर

---विज्ञापन---

कपूर से कैसे भगाएं कॉकरोच

कपूर की गंध कॉकरोच को बिल्कुल नहीं सुहाती है. ऐसे में कॉकरोच को भगाने के लिए कपूर (Kapur) का इस्तेमाल किया जा सकता है.

कपूर का स्प्रे – कपूर से कॉकरोच भगाने के लिए कपूर का स्प्रे बनाया जा सकता है. स्प्रे बनाने के एक गिलास पानी में कपूर के कुछ टुकड़े डालें और कुछ देर के लिए अलग रख दें. जब कपूर पूरी तरह पानी में घुल जाए तो इसे स्प्रे बोतल में डालें और कॉकरोच पर छिड़कने के लिए इस्तेमाल करें. इस तरह कपूर के पानी से कॉकरोच भागने लगेंगे.

---विज्ञापन---

कपूर का पाउडर – कपूर के पाउडर से भी कॉकरोच को भगाया जा सकता है. इसके लिए कपूर को पीसकर पाउडर बना लें. इस पाउडर को कॉकरोच के ठिकानों पर डालें. सिंक, कैबिनेट्स के पीछे और नाली के पास कपूर का पाउडर डाला जा सकता है.

कपूर की गोलियां – अगर कुछ ज्यादा जद्दोजहद करने का मन ना करे तो कपूर की गोलियों को घर के अलग-अलग कोनों में रखा जा सकता है. इन्हें खासकर उन जगहों पर रखें जहां कॉकरोच का आना जाना लगा रहता है.

---विज्ञापन---

कपूर का पोछा लगाएं – कपूर को पानी में घोलकर इस पानी से पोछा लगाने पर कॉकरोच फर्श से दूर रहते हैं. इससे कॉकरोच के साथ ही अन्य छोटे-मोटे कीड़े भी दूर रहने लगते हैं.

कॉकरोच भगाने के घरेलू नुस्खे

---विज्ञापन---
  • कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए घर के और भी कुछ नुस्खे आपके बेहद काम आ सकते हैं. कॉकरोच भगाने के लिए लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) और चीनी के पाउडर को मिलाएं और इसे घर के उन हिस्सों पर फैला दें जहां कॉकरोच ज्यादा आते हैं. इस पाउडर को खाते ही कॉकरोच मर जाएंगे.
  • नीम का पाउडर भी कॉकरोच को भगाने में फायदेमंद साबित हो सकता है.
  • तेजपत्ता को रसोई में उन जगहों पर रख दें जहां कॉकरोच ज्यादा आते हैं.
  • बोरिक एसिड को भी कॉकरोच के ठिकानों पर छिड़कने से कॉकरोच भाग सकते हैं.
  • पिपरमिंट ऑयल को पानी में मिलाकर कॉकरोच पर छिड़का जा सकता है. इससे कॉकरोच भाग जाते हैं.

यह भी पढ़ें – तांबे की बोतल से पीते हैं पानी तो कभी ना करें ये 3 गलतियां, टॉक्सिक हो सकता है वॉटर

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 22, 2026 05:24 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. दिल्ली प्रेस और डायमंड पब्लिशिंग हाउस के लिए मैग्जीन में काम करने के बाद NDTV में साढ़े तीन साल कार्यरत रहीं. लाइफस्टाइल और सेहत बीट में गहन रुचि और लगभग छह साल का अनुभव लेकर न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर लिख रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. दिल्ली प्रेस और डायमंड पब्लिशिंग हाउस के लिए मैग्जीन में काम करने के बाद NDTV में साढ़े तीन साल कार्यरत रहीं. लाइफस्टाइल और सेहत बीट में गहन रुचि और लगभग छह साल का अनुभव लेकर न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर लिख रही हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola