भाई-बहन का रिश्ता बहुत ही खास होता है. अगर मां-बाप के बाद कोई एक दूसरे के लिए खड़े रहते हैं तो वो भाई बहन हैं. हालांकि, जितना प्यार हमें देखने को मिलता है, उतनी ही छोटी-छोटी बातों पर नोकझोंक भी देखने को मिलती है. कभी सामान को लेकर झगड़ा, कभी माता-पिता का ज्यादा ध्यान मिलने की शिकायत तो कभी एक-दूसरे की आदतों से परेशानी. हालांकि, इन छोटी बहसों के पीछे कई कारण हो सकते हैं. अगर समय रहते इन्हें समझ लिया जाए तो भाई-बहन के रिश्ते में प्यार और अपनापन और मजबूत किया जा सकता है. आजकल तो वैसे भी रिश्ते बहुत जल्दी टूट जाते हैं, जिसे वक्त पर संभालना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- पनीर, घी, खोया… कहीं आप भी तो नहीं खा रहे एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स? ऐसे पहचानें असली और नकली में फर्क
अक्सर क्यों होती है भाई-बहन में नोकझोंक?
बचपन में भाई-बहनों के बीच यह ख्याल आ सकता है कि माता-पिता दूसरे बच्चे को ज्यादा प्यार दे रहे हैं. इससे वो अपने भाई या बहन से दूर होने लगते हैं. इसलिए यह जरूरी है कि भाई-बहन एक-दूसरे को चिढ़ाने या मजाक नहीं करना चाहिए. इस मामले को लेकर तो बिल्कुल नहीं. एक भाई शांत स्वभाव का हो सकता है, जबकि दूसरा ज्यादा बातूनी या गुस्सैल. इसलिए अलग अलग सोच की वजह से ऐसा होता है.
रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए क्या करें?
- हर बहस में अपनी बात साबित करने के बजाय सामने वाले की परेशानी समझने की कोशिश करें. समझने के बाद एक दूसरे को पर्सनल स्पेस दें.
- माता-पिता को भी बच्चों की तुलना करने से बचना चाहिए जैसे कि वह तुमसे ज्यादा समझदार है जैसी बातें रिश्ते में दूरी बढ़ा सकती हैं. दोनों को एक जैसा समझने के कोशिश करें.
- हर नए झगड़े में पुराने झगड़े निकालने से समस्या बढ़ती है. साथ ही, साथ में खाना खाना, फिल्म देखना, घूमना या कोई पसंदीदा काम करना रिश्ते को मजबूत कर सकता है.
- गलती होने पर एक दूसरे को माफ करें और सॉरी बोलकर दिलों को साफ करें. अगर किसी बात से भाई या बहन को बार-बार बुरा लगता है, तो उसे मजाक के नाम पर दोहराने से बचना चाहिए.
- एक दूसरे के साथ घूमने या खाने का प्लान करें. कई बार साथ रहने से रिश्ते ज्यादा मजबूत हो जाते हैं. आप फैमिली के साथ घूमने का प्लान बनाएं.
इसे भी पढ़ें- दिल्ली में बच्चों का वीकेंड बनाएं खास, इन 5 म्यूजियम में फन के साथ बढ़ेगी उनकी नॉलेज
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
5 hrs agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
6 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
6 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
10 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
11 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
11 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
14 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines