दिल्ली में बच्चों का वीकेंड बनाएं खास, इन 5 म्यूजियम में फन के साथ बढ़ेगी उनकी नॉलेज

क्या आप भी बच्चों की नॉलेज बढ़ाने के लिए उन्हें दिल्ली में ऐसी जगह घूमाना चाहते हैं, जहां फन भी हो और वहां वह कुछ सीखें भी? आइए हम आपको दिल्ली के 5 अच्छे म्यूजियमों के बारे में बताते हैं, जहां ये सब हो सकता है.

Best Museums In Delhi For Kids Weekend
1 / 7

अगर आपका बच्चा हर वीकेंड टीवी, मोबाइल या गेम में समय बर्बाद करता है, तो इस बार दिल्ली के इन 5 म्यूजियम का प्लान बना लें. यहां फन के साथ बच्चों को नई और उनके काम आने वाली जानकारी मिलेगी. यहां बच्चे खेल के साथ नई चीजों सीखेंगे, जो उनकी विकास के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है.  

विज्ञापन

नेहरू प्लेनेटेरियम

 नेहरू प्लेनेटेरियम2 / 7

अंतरिक्ष और ग्रहों में जो बच्चे इंटरेस्ट रखते हैं उन बच्चों के लिए नेहरू प्लेनेटेरियम शानदार जगह है. यहां उन्हें तारों, ग्रहों और अंतरिक्ष से जुड़ी खास बातें जानने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी नॉलेज में काफी इजाफा होगा.

विज्ञापन

नेशनल रेल म्यूजियम

नेशनल रेल म्यूजियम3 / 7

ट्रेन पसंद करने वाले बच्चों को नेशनल रेल म्यूजियम जरूर घुमाएं. यहां पुराने इंजन, रेल के डिब्बे और भारतीय रेलवे से जुड़ी ऐतिहासिक चीजें देखकर बच्चे रेल के इतिहास को करीब से देख सकेंगे. साथ थी यहां उनके खेल के लिए टॉय रेल भी है, जिसमें वह मजे से सवारी कर सकते हैं.

नेशनल साइंस सेंटर

नेशनल साइंस सेंटर4 / 7

बच्चे का विज्ञान में मन लगता है तो नेशनल साइंस सेंटर अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यहां अलग-अलग मॉडल और वैज्ञानिक जानकारियों के जरिए मुश्किल चीजों को भी बच्चों के लिए मजेदार और आसान बनाया गया है. यहां जाकर आपका बच्चा विज्ञान को काफी अच्छे से समझ सकेगा. यहां पर एंट्री टिकट मात्र 80 रुपये है.

विज्ञापन

इंडियन एयर फोर्स म्यूजियम

इंडियन एयर फोर्स म्यूजियम5 / 7

जिन बच्चों को हवाई जहाज और एयर फोर्स में खास दिलचस्पी है, उनके लिए इंडियन एयर फोर्स म्यूजियम बेस्ट जगह हो सकती है. यहां कई तरह के विमान, जेट आदि मौजूद है, जहां आपके बच्चों को इतिहास से जुड़ी कई जानकारी मिलेगी.

इंटरनेशनल डॉल म्यूजियम

इंटरनेशनल डॉल म्यूजियम6 / 7

अगर आपके बच्चे गुड़ियों में दिलचस्पी रखते हैं, इंटरनेशनल डॉल म्यूजियम ले आएं. यहां बच्चों को गुड़ियों की रंगीन और अलग दुनिया देखनी को मिलेगी और यह जगह उन्हें काफी पसंद आएगी. यहां अलग-अलग देशों और संस्कृतियों से जुड़ी गुड़ियां देखने को मिलेगी. बच्चों के लिए मात्र 15 रुपये और बड़ों के लिए 30 रुपये टिकट का प्राइस है.

विज्ञापन

वीकेंड को बनाएं यादगार और सीखने वाला

वीकेंड को बनाएं यादगार और सीखने वाला7 / 7

दिल्ली में बच्चों के साथ घूमने के लिए ये म्यूजियम सिर्फ फन नहीं कराएगा, बल्कि सीखने का भी बेहतरीन मौके देगा. हालांकि, जरूरी है कि आप जाने से पहले टिकट, समय और प्रवेश नियम जरूर चेक कर लें. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: Jaipur Trip: 1 दिन की जयपुर ट्रिप में कहां-कहां घूमने जाएं? बारिश के मौसम में इन जगहों को

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन