झाइयों से ढक गए हैं गाल तो यहां जानिए रसोई की किस चीज से कम होंगे धब्बे, Pigmentation हल्की होने लगेगी

Jhaiyo Ke Gharelu Upay: झाइयों के कारण चेहरे पर धब्बे नजर आते हैं और खूबसूरती से समझौता करना पड़ जाता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह झाइयां कम होने में मदद करेंगी घर की ही कुछ चीजें.

Jhaiyo ke gharelu upay

घर पर झाइयां हमेशा के लिए कैसे हटाएं?

Pigmentation Home Remedies: ऐसे बहुत से लोग हैं जो चेहरे पर झाइयों के कारण अक्सर परेशान रहते हैं. खासतौर से महिलाओं को झाइयों की दिक्कत होती है. गालों पर, माथे पर या नाक के पास ये झाइयां (Jhaiya) ज्यादा नजर आती हैं. त्वचा पर मेलानिन का ज्यादा प्रोडक्शन होने पर झाइयां दिखती हैं. ये झाइयां आम साबुन या क्रीम की मदद से कम नहीं होती हैं और चेहरे की बाकी त्वचा के सामने गहरी नजर आती हैं. लेकिन, आपको शायद जानकर हैरानी होगी कि रसोई की ही ऐसी कुछ चीजें हैं जो चेहरे पर लगाई जाएं तो झाइयां हल्की हो सकती हैं. यहां जानिए कौन सी हैं ये चीजें और इन्हें चेहरे पर किस तरह लगाया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

झाइयां हल्की करने के लिए क्या लगाएं

आलू का रस

त्वचा पर आलू का रस (Potato Juice) लगाया जा सकता है. आलू का रस ब्लीचिंग गुणों से भरपूर होता है. इसे चेहरे पर कुछ मिनटों के लिए लगाकर रखने के बाद धोकर हटाने पर ही असर दिखना शुरू होने लगता है. आप आलू को घिसकर इसका रस चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाकर रख सकते हैं. हफ्ते में 2 से 3 बार इस नुस्खे को आजमाकर देखें.

विज्ञापन

फिटकरी आएगी काम

फिटकरी (Fitkari) को सही तरह से त्वचा पर लगाया जाए तो यह एक नहीं बल्कि कई दिक्कतों को कम कर सकती है. एक फिटकरी का टुकड़ा लें और इसे पानी के साथ घिस लें. आप पिसी हुई फिटकरी भी ले सकते हैं. इसे नारियल तेल में मिलाकर झाइयों पर लगाएं और 10 मिनट बाद धोकर हटा लें.

विज्ञापन

हल्दी का मास्क

हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटीर और स्किन ब्राइटनिंग गुण झाइयों को कम करने में मददगार होते हैं. हल्दी का मास्क बनाने के लिए एक चम्मच शहद में चुटकीभर हल्दी मिलाएं और इसे चेहरे पर 10 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. हफ्ते में एक बार यह फेस मास्क लगाया जा सकता है.

विज्ञापन

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • झाइयों से बचने के लिए चेहरे पर सनस्क्रीन लगाकर ही घर से निकलें. सनस्क्रीन चेहरे को धूप की किरणों से होने वाले डैमेज से बचाती है.
  • खानपान में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और खनिजों से भरपूर फूड्स शामिल करें. ये चीजें स्किन को प्रोटेक्ट करती हैं और अंदरूनी रूप से निखारती हैं.
  • स्किन केयर प्रोडक्ट्स ऐसे चुनें जो स्किन पर जेंटल हों. हार्श या हार्ड प्रोडक्ट्स झाइयां कम करने के बजाय स्किन को डैमेज कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें – फटी एड़ी के लिए कौन सा घरेलू उपाय सबसे अच्छा है? रसोई में रखी ये चीजें दिखाएंगी असर

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ